Weird Rules and Laws: दुनिया के अलग-अलग देशों में अपने अलग-अलग कानून हैं। कई देशों में अजीबोगरीब कानून का पालन किया जाता है, जिनके बारे में यकीन करना मुश्किल होता है। कुछ देशों के कानून सुनने में बेहद मजाकिया भी लगते हैं और कभी-कभी सुनकर बेहद हैरानी भी होती है। हम आपको इस खबर में पांच देशों के अजीबोगरीब कानून के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।
सऊदी अरब
सऊदी अरब में अगर किसी व्यक्ति पर किसी महिला से दुष्कर्म का आरोप लगता है, तो उसको तब तक सजा नहीं दी जाती है, जब तक कम से कम 4 गवाह न हों। यहां पर सबसे अजीबोगरीब एक कानून यह भी है कि कोई सैंडविच के ऊपर सॉस लगाकर नहीं खा सकता है।
सिंगापुर
सिंगापुर में सार्वजनिक स्थान पर च्यूइंग गम चबाना अपराध माना जाता है। अगर आप च्यूइंग गम खाते पकड़े जाते हैं, तो भारी जुर्माना लगाया जा सकता है और कुछ मामलों में आपको इसे खरीदने पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इस कानून को शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए बनाया गया था।