स्टारबक्स कॉफी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यह अजीबोगरीब रेस्टोरेंट चीन के ग्वांगझू में स्थित है, जिसे साइलेंट कैफे नाम दिया गया है। दुनिया की मशहूर फूड चेन कंपनी स्टारबक्स इस रेस्टोरेंट को संचालित करती है। इस रेस्टोरेंट की खास बात ये है कि यहां आने वाले ग्राहकों को बिना बोले अपना ऑर्डर देना पड़ता है। आपको जो भी मंगाना हो, अपने हाथ के इशारे से मेन्यू कार्ड के नंबर को बता दें, ऑर्डर आपके पास आ जाएगा।