देश का पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने घोषणा पत्रों को जारी कर वोटरों से एक से बढ़कर एक लुभावने वादे कर रही हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए नौकरी, मकान, शिक्षा और सुरक्षा जैसे वादे, तो पारंपरिक हो गए हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ अजीबोगरीब चुनावी वादों के बारे में बताएंगे।