जोफ्रा आर्चर
- फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट एश्ले जाइल्स ने उनकी सर्जरी के बाद कहा, 'लोगों को ऐसा लग सकता है कि यह कोई साजिश है और मुझे पता है कि इस बयान के बाद ट्विटर पर कैसे रिऐक्शन आएंगे। लेकिन हां वह अपने घर के फिश टैंक की सफाई कर रहे थे और इस दौरान उनके हाथ से फिश टैंक छूट गया। जिससे उनके हाथ में चोट आई और आज उसकी सर्जरी की गई है।'
उन्होंने कहा, 'आर्चर की सर्जरी अच्छे से हो गई है। भारत दौरे के दौरान उनकी चोट का पूरी तरह से ख्याल रखा जा रहा था। उसके हाथ से शीशे का एक छोटा सा टुकड़ा निकला है।'