फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: किंग कोबरा से भी कई गुना जहरीला है ये छोटा जीव, काटने से पलभर में हो सकती है मौत

Mon, 21 Jul 2025 09:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Most Venomous creature: धरती पर कई तरह के जीव पाए जाते हैं। दुनिया में पाए जाने वाले सभी जीवों की अपनी एक खास बात होती है। इनमें कई जीव बेहद जहरीले होते हैं जबकि कई साधारण होते हैं। जहरीले जीव से इंसान को डर लगता है और उससे दूर रहता है।
विज्ञापन
1 of 5
किंग कोबरा से भी कई गुना जहरीला है ये छोटा जीव - फोटो : Adobe Stock
Most Venomous creature: धरती पर कई जहरीले जीव पाए जाते हैं। सभी जीवों की अपनी एक खास बात होती है। ज्यादातर लोग जहरीले जीवों में किंग कोबरा को सबसे खतरनाक मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया में एक ऐसा भी जीव है, जो कोबरा से भी कई गुना खतरनाक है। हाउ स्टफ वर्क्स वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, किसी जीव के खतरनाक होने का अनुमान उसके बेहद जहरीले होने या फिर तेजी के साथ काफी बीमारियां फैलाने से लगता है। 

धरती पर कई तरह के जीव पाए जाते हैं। दुनिया में पाए जाने वाले सभी जीवों की अपनी एक खास बात होती है। इनमें कई जीव बेहद जहरीले होते हैं जबकि कई साधारण होते हैं। जहरीले जीव से इंसान को डर लगता है और उससे दूर रहता है। लेकिन क्या दुनिया के सबसे जहरीले जीव के बारे में आपको पता है जिसके जहर से चंद सेकेंड में किसी की मौत हो सकती है। आइए जानते हैं उस जीव के बारे में जिसे वैज्ञानिक दुनिया का सबसे खतरनाक जीव मानते हैं। इसके सबसे खतरनाक होने की वजह क्या है? 
 
विज्ञापन

2 of 5
किंग कोबरा से भी कई गुना जहरीला है ये छोटा जीव - फोटो : Adobe Stock
दुनिया का सबसे जहरीला जीव

रिपोर्ट के मुताबिक, कई पैमानों के आधार पर जानवरों को सबसे खतरनाक माना जाता है। उदाहरण के तौर पर वह जहरीले हों, या बेहद गुस्सैल किस्म के हों या उनसे बहुत अधिक बीमारियों फैलती हों। हम आपको इन्ही पैमानों में शामिल सबसे जहरीले जीव के बारे में बताने वाले हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
किंग कोबरा से भी कई गुना जहरीला है ये छोटा जीव - फोटो : Adobe Stock
अधिकतर लोग किंग कोबरा सांप, करैत सांप या कई बिच्छुओं को सबसे जहरीला मानते हैं। तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि मेंढक की विशेष प्रजाति या बॉक्स जेली फिश सबसे जहरीला जीव है। लेकिन एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया का सबसे जहरीला जीव जियोग्राफी कोन स्नेल (Conus geographus) है। 

Baba Vanga: साल 2025 में धरती पर आएंगे एलियन, समय भी बता दिया, बाबा वेंगी की भविष्यवाणी से दहशत में दुनिया

4 of 5
किंग कोबरा से भी कई गुना जहरीला है ये छोटा जीव - फोटो : Adobe Stock
बताया जाता है कि एक बड़ा बिच्छू अपने शिकार को मारने के लिए जितने जहर का इस्तेमाल करता है उसके दसवें भाग का कोन स्नेल घोंघा इस्तेमाल कर अपने शिकार को मार देता है। दुनिया में 600 से ज्यादा घोंघा की प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें कोन स्नेल सबसे खतरनाक है। यह इतना जहरीला होता है कि किसी की जिंदगी को पल भर में समाप्त कर सकता है। 

Viral News: महिला अचानक सड़क पर गिरी तो शख्स ने CPR देकर बचाई जान, लोगों ने लगा दिया घटिया इल्जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किंग कोबरा से भी कई गुना जहरीला है ये छोटा जीव - फोटो : Adobe Stock
यह छोटा जीव इंडो-पैसिफिक की चट्टानों पर रहता है। इनका इंसानों से बेहद कम आमना-सामना होता है। इसकी वजह से इस जीव के जहर से इंसानों का मरना बेहद दुर्लभ है। बताया जाता है कि कोन स्नेल घोंघा की वजह से कई लोगों मौत हो चुकी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घोंघा के काटे लोगों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया, तो 65 प्रतिशत लोगों की मौत हो गई। इसके जहर को खत्म करने के लिए कोई दवा नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें