फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Secret Place: यहां एलियंस पर प्रयोग कर रहा है अमेरिका? जानिए क्या है दुनिया की सबसे खुफिया जगह का रहस्य

Sun, 29 Dec 2024 07:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Secret place on earth: एरिया-51 पर सुरक्षा कड़ी रहती है और किसी को आने की इजाजत नहीं है। कुछ कांस्पिरेसी थ्योरी में दावा किया जाता है कि अमेरिका ने एरिया-51 में एलियंस को कैद कर रखा है और उन पर प्रयोग करता है।
विज्ञापन
1 of 7
यहां एलियंस पर प्रयोग कर रहा है अमेरिका? - फोटो : Freepik
Secret place on earth: धरती पर कई रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। इन जगहों पर सरकारें अलग-अलग कार्य करती हैं, तो कोई जगह एलियंस को लेकर चर्चा में रहती है। कई जगहों पर आम लोगों के जाने पर भी रोक है। ऐसी ही जगहों में अमेरिका में दक्षिणी नेवादा के बंजर रेगिस्तान में स्थित एरिया-51 भी शामिल है। यह स्थान अमेरिकी वायु सेना का एक केंद्र है, लेकिन इस जगह की चर्चा दूसरी दुनिया के प्राणियों (एलियन) और यूएफओ से जोड़कर होती रहती है। एरिया-51 एक बेहद खुफिया जगह है। कहा जाता है कि यहां पर अमेरिका सेना नए-नए प्रयोग करती है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञ यह भी दावा करते हैं कि यहां एलियंस हैं। 

एरिया-51 पर सुरक्षा कड़ी रहती है और किसी को आने की इजाजत नहीं है। कुछ कांस्पिरेसी थ्योरी में दावा किया जाता है कि अमेरिका ने एरिया-51 में एलियंस को कैद कर रखा है और उन पर प्रयोग करता है। इस जगह को गुप्त रखा गया था जिसकी वजह से अमेरिका के लोगों को भी इस जगह के बारे में पता नहीं था। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने साल 2013 में पहली बार एरिया-51 के बारे में दुनिया को जानकारी दी। 
 
विज्ञापन

2 of 7
क्या है दुनिया की सबसे खुफिया जगह का रहस्य - फोटो : Freepik
क्यों गुप्त रखी गई थी जगह

अमेरिका में साल 1950 से ही कहा जाता है कि एरिया-51 में एलियंस रहते हैं। सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां पर कंटीली बाड़ों के बीच रातों को उड़ते विमानों की चमक दिखाई देती थी। जून 1959 में पहली बार मीडिया में खबर प्रकाशित हुई कि नेवादा के आसपास रहने वाले लोग हरी चमक के साथ रहस्यमयी चीजों को उड़ता देखा है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
यहां एलियंस पर प्रयोग कर रहा है अमेरिका? - फोटो : Freepik
इसके बाद लगातार मीडिया में एलियंस से संबंधित खबरें आने लगीं और लोग मानने लगे कि यहां पर अमेरिका ने एलियंस को कैदकर रखा गया है। अमेरिका के वैज्ञानिक बंधक बनाकर रखे गए एलियंस पर प्रयोग कर रहे हैं। नेवादा के इस क्षेत्र में किसी के भी आने पर रोक है, इसलिए ऐसी बातें की जानें लगीं।
 

4 of 7
यहां एलियंस पर प्रयोग कर रहा है अमेरिका? - फोटो : Adobe Stock
अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया खुलासा

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने साल 2013 में पहली बार स्वीकार किया कि एरिया-51 जैसी कोई जगह है, लेकिन एलियंस के होने से मना कर दिया। सीआईए ने बताया कि यह एक अमेरिकी एयरफोर्स बेस है। नेवादा में एक सूखी हुई झील पर यह क्षेत्र बसा है। इस जगह को बिजली के तारों वाली कंटीली बाड़ों से चारों तरफ से घेरा गया है। 

Living Nostradamus: 2025 में पैदा होंगे ऐसे मानव और एआई का होगा कब्जा, जीवित नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने डराया
विज्ञापन

5 of 7
यहां एलियंस पर प्रयोग कर रहा है अमेरिका? - फोटो : Freepik
इसके ऊपर से विमानों को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है

इसकी सीमा पर जगह-जगह चेतावनी दी गई है कि अंदर आने की कोशिश करना खतरनाक साबित हो सकता है। इसके साथ ही हर जगह हथियारों से लैस जवानों को तैनात किया गया है। यह जवान चौबीस घंटे इस क्षेत्र की रख वाली करते हैं। इतनी कड़ी सुरक्षा है कि इस क्षेत्र के ऊपर से विमानों को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। यह क्षेत्र 3.7 किमी में फैला है। अब इस क्षेत्र को सैटेलाइट से देखा जा सकता है, लेकिन पहले ऐसा नहीं था।

Ajab Gajab: इस रहस्यमयी बावड़ी में दूल्हे समेत गायब हो गई थी पूरी बारात, सिर्फ एक रात में बनकर हो गई थी तैयार
विज्ञापन

6 of 7
यहां एलियंस पर प्रयोग कर रहा है अमेरिका? - फोटो : Freepik
अमेरिका सेना का क्या है कहना?

अमेरिकी सेना के मुताबिक, यह लड़ाई के मैदान की नकल है। यहां पर युद्ध की तैयारी, ट्रेनिंग और अभ्यास किया जाता है। कथित सेना के अभ्यास के लिए बने इसे क्षेत्र को रूस पर नजर रखने के लिए बनाया गया था। यहां पर एक यू-2 नामक विमान भी था। सीआईए ने हरी लाइटों और किसी रहस्यमयी विमान के बारे में बताया था। उसने कहा था कि लोग जिस विमान के बारे में बात करते हैं वह पचास के दशक में दुनिया के किसी भी विमान से ज्यादा विकसित और अलग लगता था। 

Surya Grahan, Chandra Grahan: साल 2025 में लगेंगे चार ग्रहण, जानिए भारत में दिखाई देंगे या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यहां एलियंस पर प्रयोग कर रहा है अमेरिका? - फोटो : Freepik
बराक ओबामा ने भी इसके बारे में बताया था

तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी इसके बारे में जानकारी दी थी, लेकिन उस समय सिर्फ यह जानकारी दी गई थी कि यह सेना के अभ्यास से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि अमेरिकी सेना अत्याधुनिक विमानों को बनाने के लिए एरिया-51 का इस्तेमाल करती है। यहां करीब 1500 लोगों की तैनाती है। कई बार इस जगह के बारे में खुलासा हुआ है कि यहां अमेरिका का खुफिया प्रोगाम चलता है। 

एलियंस को लेकर कई कांस्पिरेसी थ्योरी

एलियंस को लेकर कई कांस्पिरेसी थ्योरी हैं। जैसे कहा जाता है कि साल 1947 में न्यू मैक्सिको के रॉसवेल में एलियंस का एक अंतरिक्ष यान दुर्घटना का शिकार हो गया था। उस यान और उसके पायलटों के शवों को यहां रखा गया है। हालांकि, अमेरिकी सरकार का कहना है कि यह दुर्घटनाग्रस्त विमान मौसम की जानकारी देने वाला बलून था। कई लोगों का मानना है कि एरिया-51 में एलियंस को कैद कर रखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें