Mysterious Places: रहस्यों से दुनिया भरी पड़ी है। इनमें कई रहस्यों को सुलझा लिया गया है, तो कुछ रहस्यों को अभी तक वैज्ञानिक नहीं सुलझा पाए हैं। कुछ जगहों को एलियंस की वजह से, तो कुछ स्थानों को भूतों की वजह से रहस्यमयी माना जाता है। दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं जो बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन रहस्यमयी भी हैं। इन रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक वर्षों से शोध कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताते हैं...
रोसवेल
यह जगह अमेरिका में स्थित है। न्यू मैक्सिको में स्थित रोसवेल एलियन कॉन्सपिरेसी थ्योरीज का हब है। साल 1947 में यह जगह अचानक चर्चा में आ गई। यहां पर काम करने वाले लोगों ने अधिकारियों को जानकारी दी कि एक उड़न तश्तरी (UFO) हादसे का शिकार हो गई है और यूएफओ का मलबा खेत में पड़ा है। यह जगह अभी लोगों के लिए रहस्य है।