फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kohinoor Diamond: दुनिया का सबसे मशहूर हीरा है "कोहिनूर", जानिए इसके बारे में रोचक तथ्य

Wed, 26 Jan 2022 11:03 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
हीरा को सभी रत्नों का राजा माना जाता है। हीरे को अंग्रेजी में डायमंड कहा जाता है जो भी व्यक्ति हीरे को पहनता है, उसकी शोभा और खूबसूरती बढ़ जाती है। इस अनमोल रत्न को कई लोग शौक के तौर पर भी पहनते हैं। वैसे तो दुनिया में हीरों की कोई कमी नहीं है। आपको तरह-तरह के हीरे देखने को मिल जाएंगे। अफ्रीका में तो हीरे की खानें हैं जहां बेशकीमती हीरे मिलते हैं। मगर, दुनिया में कुछ हीरे ऐसे हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। इन्हीं में से एक हीरा है कोहिनूर। कोहिनूर हीरे को एक समय में दुनिया का सबसे बड़ा हीरा माना जाता था। मगर, आपको जानकर हैरानी होगी कि अब ये हीरा भारत में नहीं है। फिलहाल यह हीरा इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताज की शोभा बढ़ा रहा है। हालांकि, भारत की तरफ से कई बार इस हीरे की मांग इंग्लैंड से की गई, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगती है। आइए जानते हैं इस हीरे के बारे में कुछ रोचक बातें.........

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस हीरे की खोज आंध्र प्रदेश के गोलकोंडा में की गई थी। ऐसा कहा जाता है कि असली कोहिनूर हीरा 793 कैरेट का था। मगर, अब ये मात्र 105.6 कैरेट का रह गया है। इस हीरे का वजन 21.6 ग्राम है। ये हीरा कई शासकों और राजाओं के पास रहा। इसका नाम समय-समय पर बदलता भी रहा है। जब ये हीरा मुगल बादशाह बाबर के पास था तब ये "बाबर हीरा" के नाम से भी जाना जाता था।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
इस हीरे के विषय में एक हैरानी की बात यह है कि इसका नाम "कोहिनूर" ईरानी शासक नादिर शाह ने रखा था। वर्ष 1738 में नादिर शाह ने तत्कालीन दिल्ली के शासक मोहम्मद शाह को जंग में हरा दिया और उसे बंदी बना लिया। इसके बाद उसने मोहम्मद शाह का सारा खजाना लूट लिया जिसमें कोहिनूर हीरा भी शामिल था।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आपने "कोहिनूर" के बारे में बहुत सी बातें सुनी होंगी। मगर, इस हीरे को कब बनाया गया इस बात का रहस्य आज भी बना हुआ है। कोई कहता है कि लगभग 5 हजार साल पहले यह हीरा मिला था। लेकिन ये किसको और कब मिला इस बात का कोई लिखित सबूत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैसे ये हीरा भारत में कई राजाओं और मुगल शासकों के पास रहा। लेकिन 1813 में ये हीरा सिख राजा महाराजा रणजीत सिंह के पास आया था। इस हीरे को रणजीत सिंह अपने ताज में पहनते थे। जब 1839 में उनकी मौत हो गई तो ये हीरा उनके बेटे दिलीप सिंह के पास आया, लेकिन 1849 में ब्रिटेन ने उन्हें हरा दिया और एक संधि कर ली जिसके अनुसार, कोहिनूर हीरे को इंग्लैंड की महारानी को सौंपना पड़ा और तब से लेकर आजतक ये हीरा इंग्लैंड के शाही घराने में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें