फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mega Auction 2022: मेगा ऑक्शन से पहले हर टीम की पूरी जानकारी, किसके पास कितना पैसा, किसे रीटेन किया, अब किन खिलाड़ियों की जरूरत?

Wed, 26 Jan 2022 10:22 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले हम सभी टीमों के बारे में बता रहे हैं। किस टीम के पास कितना पैसा है, कौन से खिलाड़ी हैं और नीलामी में उनकी नजरें किन खिलाड़ियों पर रहेंगी?
विज्ञापन
1 of 11
मेगा ऑक्शन में पंजाब, कोलकाता और बैंगलोर की टीम अपना कप्तान तलाश रही होंगी - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी के बेंगलुरू में होना है। इससे पहले हर फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम का ढांचा तय कर लिया है। अधिकतर टीमों के पास तीन से चार मुख्य खिलाड़ी हैं, जिनके इर्द गिर्द पूरी टीम बनाई जाएगी। अब आईपीएल में 10 टीमें हो चुकी हैं और इनमें से सात टीमों ने अपना कप्तान चुन लिया है। वहीं तीन टीमें मेगा ऑक्शन के बाद अपने कप्तान का एलान करेंगी। कोलकाता, बैंगलोर और पंजाब के कप्तान अभी तय नहीं हुए हैं। 

मेगा ऑक्शन से पहले सबसे कम खिलाड़ी पंजाब के पास ही हैं। पंजाब ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रीटेन किया है। वहीं अधिकर पुरानी टीमों ने चार खिलाड़ियों को रीटेन किया है। यहां हम बता रहे हैं कि मेगा ऑक्शन से पहले किस टीम के पास कितने खिलाड़ी हैं, उनके पर्स में कितने पैसे हैं और नीलामी के दौरान वो किन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ना चाहेंगी।
 
विज्ञापन

1. मुंबई इंडियंस

2 of 11
मुंबई इंडियंस - फोटो : social media
मुंबई ने अपने कप्तान रोहित शर्मा, जेत गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को रीटेन किया है। मेगा ऑक्शन में मुंबई सबसे पहले एक लेग स्पिनर और एक विकेटकीपर बल्लेबाज को खरीदना चाहेगी। ऐसे में टीम राहुल चाहर और क्विंटन डीकॉक या इशान किशन को फिर से अपने साथ जोड़ सकती है। इसके अलावा मुंबई स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर और तेज गेंदबाजों को खरीदने पर भी फोकस करेगी। मुंबई के पास एक ओपनिंग बल्लेबाज, एक कप्तान, एक फिनिशर और एक तेज गेंदबाज पहले से हैं। 

मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ी: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड।

पर्स से रकम कटी: 42 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 48 करोड़
 
प्लेयर 1 रोहित शर्मा 16 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 जसप्रीत बुमराह 12 करोड़ रुपये
प्लेयर 3 सूर्यकुमार यादव 8 करोड़ रुपये
प्लेयर 4 कीरोन पोलार्ड 6 करोड़ रुपये

नीलामी में किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहेंः इशान किशन, राहुल चाहर, क्विंटन डीकॉक, क्रुणाल पांड्या और ट्रेंट बोल्ट। 
विज्ञापन

2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

3 of 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : सोशल मीडिया
आरीसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली और मोहम्मद सिराज को रीटेन किया है। टीम के पास एक ओपनिंग बल्लेबाज, एक मध्यक्रम का बल्लेबाज और एक तेज गेंदबाज है। मेगा ऑक्शन में यह टीम एक लेग स्पिनर, एक विकेटकीपर, एक फिनिशर और विराट की ओपनिंग जोड़ीदार खोज रही होगी। इसके साथ ही बैंगलोर को तेज गेंदबाज और स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर की भी जरूरत होगी। अगर मैनेजमेंट मैक्सवेल को टीम का कप्तान नहीं बनाना चाहता तो उन्हें मेगा ऑक्शन में एक ऐसा खिलाड़ी भी खरीदना होगा, जो टीम की कमाल संभाल सके। 

मेगा ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ी: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज।

पर्स से रकम कटी: 33 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 57 करोड़
 
प्लेयर 1 विराट कोहली 15 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 ग्लेन मैक्सवेल 11 करोड़ रुपये
प्लेयर 3  मोहम्मद सिराज 7 करोड़ रुपये

नीलामी में किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहेंः देवदत्त पडीक्कल, हर्षल पटेल, शाहरुख खान, युजवेन्द्र चहल, श्रेयस अय्यर और ट्रेंट बोल्ट। 

3. चेन्नई सुपर किंग्स

4 of 11
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई ने धोनी, जडेजा, ऋतुराज और मोईन अली को रीटेन किया है। इस टीम के पास एक ओपनर, विकेटकीपर, कप्तान, दो स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर और एक फिनिशर पहले से हैं। मेगा ऑक्शन में चेन्नई एक ओपनिंग बल्लेबाज और तेज गेंदबाजों पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करेगी। उन्हें ऋतुराज का ओपनिंग जोड़ीदार चाहिए और तेज गेंदबाजों की ऐसी तिकड़ी चाहिए, जो पावरप्ले और अंतिम ओवरों में विकेट निकाल सकें। 

मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ी: रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली।

पर्स से रकम कटी: 42 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 48 करोड़
 
प्लेयर 1 रवींद्र जडेजा 16 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 एमएस धोनी 12 करोड़ रुपये
प्लेयर 3 मोईऩ अली 8 करोड़ रुपये
प्लेयर 4 ऋतुराज गायकवाड़ 6 करोड़ रुपये

नीलामी में किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहेंः फाफ डुप्लेसिस, दीपक चाहर, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, जोश हेजलवुड, राहुल चाहर।
विज्ञापन

4. दिल्ली कैपिटल्स

5 of 11
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : social media
दिल्ली ने कप्तान पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और ऑनरिक नॉटजे को रीटेन किया है। टीम के पास एक ओपनर, एक कप्तान, विकेटकीपर, मध्यक्रम बल्लेबाज और एक ओपनर मौजूद है। ऐसे में दिल्ली की टीम शॉ का ओपनिंग जोड़ीदार, एक अच्छा स्पिन गेंदबाज, एक फिनिशर और दो बेहतरीन तेज गेंदबाज खरीदना चाहेगी। 

मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ी: ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे

पर्स से रकम कटी: 42.5 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 47.5 करोड़
 
प्लेयर 1 ऋषभ पंत 16 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 अक्षर पटेल 9 करोड़ रुपये (12 करोड़ रुपये पर्स से कटे, क्योंकि चार खिलाड़ियों को रीटेन करने पर दूसरे खिलाड़ी के लिए 12 करोड़ रुपये ही खर्च करने थे)
प्लेयर 3 पृथ्वी शॉ 7.5 करोड़ रुपये (8 करोड़ रुपये पर्स से कटे, क्योंकि चार खिलाड़ियों को रीटेन करने पर तीसरे खिलाड़ी के लिए 8 करोड़ रुपये ही खर्च करने थे)
प्लेयर 4 एनरिक नॉर्टजे 6.5 करोड़ रुपये

नीलामी में किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहेंः अवेश खान, शिखर धवन, शिमरोन हेटमायर और युजवेन्द्र चहल।
विज्ञापन

5. कोलकाता नाइट राइडर्स

6 of 11
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : twitter@IPL
कोलकाता ने आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन को रीटेन किया है। टीम के पास एक फिनिशर, दो स्पिनर और एक ओपनिंग बल्लेबाज पहले से है। मेगा ऑक्शन में यह टीम अपना कप्तान तलाश रही होगी। इसके साथ ही एक ओपनिंग बल्लेबाज, तीन तेज गेंदबाज, एक विकेटकीपर और मध्यक्रम के बल्लेबाज खरीदने की कोशिश करेगी। कोलकाता मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर पर बड़ा दांव लगा सकती है। 

मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ी: आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन

पर्स से रकम कटी: 42 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 48 करोड़
 
प्लेयर 1 आंद्रे रसेल 12 करोड़ रुपये में रीटेन किया (16 करोड़ रुपये पर्स से कटे, क्योंकि चार खिलाड़ियों को रीटेन करने पर पहले के लिए 16 करोड़ रुपये ही खर्च करने थे)
प्लेयर 2 वरुण चक्रवर्ती 8 करोड़ रुपये में रीटेन किया (12 करोड़ रुपये पर्स से कटे, क्योंकि चार खिलाड़ियों को रीटेन करने पर दूसरे के लिए 12 करोड़ रुपये ही खर्च करने थे)
प्लेयर 3 वेंकटेश अय्यर 8 करोड़ रुपये
प्लेयर 4 सुनील नरेन 6 करोड़ रुपये

नीलामी में किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहेंः लॉकी फर्ग्यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा, शाकिब अल हसन, श्रेयस अय्यर, बेन मैकडरमोट। 
विज्ञापन

6. राजस्थान रॉयल्स

7 of 11
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान ने संजू सैमसन, जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल को रीटेन किया है। टीम के पास कप्तान, विकेटकीपर और दो ओपनिंग बल्लेबाज पहले से हैं। मेगा ऑक्शन में इस टीम को एक फिनिशर, दो स्पिनर, तीन तेज गेंदबाज और मध्यक्रम के बल्लेबाज की जरूरत होगी। 

मेगा ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ी: संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल।

पर्स से रकम कटी: 28 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 62 करोड़
 
प्लेयर 1 संजू सैमसन 14 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 जोस बटलर 10 करोड़ रुपये
प्लेयर 3  यशस्वी जायसवाल 4 करोड़ रुपये

नीलामी में किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहेंः तबरेज शम्सी, डेविड मिलर, आकाश सिंह, शाहरुख खान, आवेश खान, युजवेन्द्र चाहल, रविचंद्रन अश्विन। 

7. पंजाब किंग्स

8 of 11
पंजाब किंग्स - फोटो : twitter@IPL
पंजाब मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रीटेन किया है। टीम के पास एक ओपनर और एक तेज गेंदबाज है। अगर मैनेजमेंट मयंक को कप्तान नहीं बनाना चाहता है तो टीम को मेगा ऑक्शन में एक कप्तान की खोज होगी। इसके साथ ही एक विकेटकीपर, एक ओपनर, एक फिनिशर, दो तेज गेंदबाज और दो स्पिन गेंदबाजों की जरूरत होगी। पंजाब के पास मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसा है। यह टीम डेविड वार्नर पर बड़ा दाव लगा सकती है। 

मेगा ऑक्शन से पहले दो खिलाड़ी: मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह

पर्स से रकम कटी: 18 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 72 करोड़
 
प्लेयर 1 मयंक अग्रवाल 12 करोड़ रुपये में रीटेन किया (पर्स से 14 करोड़ रुपये कटे, क्योंकि दो खिलाड़ियों में एक को 14 करोड़ ही देना था)
प्लेयर 2 अर्शदीप सिंह 4 करोड़ रुपये (अनकैप्ड खिलाड़ी को ज्यादा से ज्यादा 4 करोड़ रुपये ही दिया जा सकता है)

नीलामी में किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहेंः निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मोहम्मद शमी, आदिल रशिद, शाहरुख खान, डेविड वार्नर।

8. सनराइजर्स हैदराबाद

9 of 11
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : सोशल मीडिया
हैदराबाद ने केन विलियमसन, अब्दुल समद और उमरान मलिक को रीटेन किया है। टीम के पास एक कप्तान, मध्यक्रम बल्लेबाज, एक फिनिशर और एक तेज गेंदबाज पहले से है। मेगा ऑक्शन में यह टीम दो बेहतरीन ओपनर, एक विकेटकीपर, दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाज खरीदने की कोशिश करेगी। 

मेगा ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ी: केन विलियमसन, अब्दुल समद और उमरान मलिक।

पर्स से रकम कटी: 22 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 68 करोड़
 
प्लेयर 1 केन विलियमसन 14 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 अब्दुल समद 4 करोड़ रुपये
प्लेयर 3  उमरान मलिक 4 करोड़ रुपये

नीलामी में किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहेंः खलील अहमद, टी नटराजन, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, जेसन रॉय, इशान किशन। 

9. लखनऊ सुपर जायंट्स

10 of 11
केएल राहुल, स्टोइनिस और रवि बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को अपने साथ जोड़ा है। टीम के पास एक कप्तान, विकेटकीपर, ओपनिंग बल्लेबाज, फिनिशर और स्पिन गेंदबाज पहले से है। अब उन्हें एक ओपनर, तीन तेज गेंदबाज एक स्पिनर और मध्यक्रम बल्लेबाज की जरूरत होगी। 

मेगा ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ी: केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई।

पर्स से रकम कटी: 30.2 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 58 करोड़
 
प्लेयर 1 केएल राहुल 17 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 मार्कस स्टोइनिस 9.2 करोड़ रुपये
प्लेयर 3  रवि बिश्नोई 4 करोड़ रुपये

नीलामी में किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहेंः रविचंद्रन अश्विन, पैट कमिंस, इविन लुईस, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, स्टीव स्मिथ, रॉबिन उथप्पा। 
विज्ञापन

10. अहमदाबाद

11 of 11
हार्दिक, राशिद और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को टीम में शामिल किया है। मेगा ऑक्शन से पहले टीम के पास कप्तान, फिनिशर, स्पिनर और एक ओपनर पहले से हैं। मेगा ऑक्शन में यह टीम तीन तेज गेंदबाज, एक स्पिन ऑलराउंडर, एक ओपनिंग बल्लेबाज और एक विकेटकीपर बल्लेबाज खरीदना चाहेगी। 

मेगा ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ी: हार्दिक पांड्या, राशिद खान, शुभमन गिल। 

पर्स से रकम कटी: 38 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 52 करोड़
 
प्लेयर 1  हार्दिक पांड्या 15 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 राशिद खान 15 करोड़ रुपये
प्लेयर 3  शुभमन गिल 8 करोड़ रुपये

नीलामी में किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहेंः शिखर धवन, डेविड वार्नर, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन, मोहम्मद शमी, ट्रेंट बोल्ट, पैट कमिंस। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें