Zara Hatke: कभी-कभी हमारे मन में सवाल खड़ा होता है कि आखिर मच्छर क्यों कुछ लोगों को ज्यादा तो कुछ लोगों को कम काटते हैं? आज हम आपको बताएंगे कि आखिर मच्छर क्यों कुछ लोगों को अधिक काटते हैं? मच्छर कई गंभीर बीमारियों के जनक होते हैं। इनके काटे जाने से व्यक्ति के अंदर कई तरह की गंभीर समस्याएं जन्म लेती हैं। मच्छर कई खतरनाक बीमारियों के वाहक भी होते हैं।
दुनिया भर में हर साल हजारों लोगों की मौत मच्छरों के काटने की वजह से होती है। इस कारण मच्छरों से निजात पाने के लिए कई देशों में विशेष प्रकार के अभियान चलाए जाते हैं। वहां पर साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। वे अंडे ना दे पाएं इस कारण किसी भी जगह पर ज्यादा दिनों तक पानी को इकट्ठा नहीं होने दिया जाता। इसी सिलसिले में आज हम ये बताएंगे आखिर मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा तो कुछ लोगों को कम क्यों काटते हैं?