फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी ने पूरे नहीं किए चुनावी वादे, लोगों ने महिलाओं के कपड़े पहनाकर बाजार में घुमाया

Wed, 07 Aug 2019 08:20 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मेक्सिकन मेयर जेवियर जिमेनेज - फोटो : Twitter
चुनाव नजदीक आते ही अक्सर नेता लोग जनता से बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनमें से अधिकतर वादे वो भूल जाते हैं। ऐसे में जनता हो-हंगामा करती है, विरोध-प्रदर्शन होते हैं, लेकिन नेताओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेक्सिको में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, लेकिन यहां की जनता ने नेताजी को ऐसा सबक सिखाया कि वो जिंदगीभर याद रखेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
मेक्सिकन मेयर जेवियर जिमेनेज - फोटो : Social media
दरअसल, दक्षिणी मेक्सिको के ह्यूक्सटन प्रांत के मेयर जेवियर जिमेनेज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो महिलाओं के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेयर ने चुनावी वादे पूरे नहीं किए, जिसके बाद वहां की जनता ने उन्हें महिलाओं के कपड़े पहनाकर पूरे शहर में घुमाया। सिर्फ यही नहीं, लोगों ने स्थानीय नगर निगम के एक अधिकारी लुईस टॉन के साथ भी लोगों ने ऐसा ही किया। 
विज्ञापन

3 of 5
हाथों में पोस्टर लिए लोग - फोटो : Social media
महिलाओं के कपड़े पहने मेयर की तस्वीर के अलावा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग हाथ में पोस्टर लेकर घूम रहे हैं। खबरों के मुताबिक, जिस समय मेयर साहब को बाजार में घुमाया जा रहा था, ये लोग पोस्टर लेकर पीछे-पीछे चल रहे थे, जिसपर लिखा था 'ये अपने वादे पूरे नहीं कर सके'।  

4 of 5
मेक्सिकन मेयर जेवियर जिमेनेज - फोटो : Social media
एक मेक्सिकन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, मेयर जेवियर जिमेनेज ने चुनाव से पहले वादा किया था कि वो शहर में पानी की व्यवस्था सुधारने के लिए तीन मिलियन पेसो यानी करीब एक करोड़ आठ लाख रुपये आवंटित करेंगे, लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहे।  


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेयर ने उन पैसों का घोटाला किया है, जिन पैसों से उन्होंने पानी की व्यवस्था सुधारने का वादा किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने उन्हें चार दिन तक बंधक भी बना कर रखा। उसके बाद धमकी दी कि अगर दूसरी बार भी वो अपना चुनावी वादा पूरा नहीं करते हैं तो उनके सिर के बाल मुंडवा दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें