Massive Volcanoes on Planets: ब्रह्मांड रहस्यों से भरा हुआ है। इन रहस्यों को आज तक नहीं सुलझाया जा सका है। माना जाता है कि धरती पर मजबूत जमीन ज्वालामुखी से निकले गर्म लावा के सतह पर गिरने और उनके जम जाने की वजह से बनी है। ज्वालामुखियों के कारण कई द्वीपों का भी निर्माण हुआ है। वैसे तो पृथ्वी पर कई ज्वालामुखी हैं, जिनमें कुछ सक्रिय तो कुछ निष्क्रिय हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ज्वालामुखी सिर्फ पृथ्वी ही नहीं बल्कि सौरमंडल के दूसरे ग्रहों-उपग्रहों पर भी मौजूद हैं। हालांकि, उनमें बहुत सारे ऐसे हैं, जो निष्क्रिय हैं और उनमें लाखों सालों से विस्फोट नहीं हुआ है और आगे भी कभी होने की संभावना बहुत कम ही दिखती है।
सूर्य के सबसे नजदीकी ग्रह बुध है। इसकी सतह पर कई चट्टानें और गड्ढे हैं। इनको लेकर ऐसा माना जाता है कि उनका निर्माण ज्वालामुखी के कारण हुआ है। वैज्ञानिक मानते हैं कि इस ग्रह पर कभी बहुत सारे ज्वालामुखी थे, लेकिन बाद में सभी निष्क्रिय हो गए और फिर वो कभी सक्रिय हुए ही नहीं।