फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: क्या मौत के बाद होती है दूसरी दुनिया? जानिए रहस्यमयी परलोक की कहानी

Tue, 25 Mar 2025 05:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Zara Hatke: मानव जीवन में मृत्य अटल सत्य है। यहां पर जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है। हालांकि, लोगों के मन अक्सर एक सवाल उठता है कि आखिर मौत के बाद क्या होता है? अगर आत्म होती है, तो कहां जाती है। 
विज्ञापन
1 of 5
क्या मौत के बाद होती है दूसरी दुनिया? जानिए रहस्यमयी परलोक की कहानी - फोटो : Adobe Stock
Zara Hatke: मानव जीवन में मृत्य अटल सत्य है। यहां पर जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है। हालांकि, लोगों के मन अक्सर एक सवाल उठता है कि आखिर मौत के बाद क्या होता है? अगर आत्म होती है, तो कहां जाती है। मौत के बाद मनुष्य का शरीर शिथिल हो जाता है। इस पर पहले कई अध्ययन हुए हैं जो अभी भी जारी है। प्रकृति के कई अनसुलझे रहस्य हैं जिन्हें सुलझाना अभी भी बाकी है। उन्हीं में से एक है आत्मा और मौत। 

महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए बताया है कि आत्मा अमर है जो सिर्फ शरीर बदलती है। उन्होंने कहा कि आत्मा को मारा नहीं जा सकता। जिस तरह मनुष्य पुराने कपड़ों को उतारकर नए कपड़ों को धारण करता है, ठीक उसी तरह आत्मा भी एक समयावधि के बाद एक नया शरीर धारण करती है, लेकिन नए शरीर को धारण करने का मतलब हमेशा इंसान के शरीर से नहीं है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
क्या मौत के बाद होती है दूसरी दुनिया? जानिए रहस्यमयी परलोक की कहानी - फोटो : Adobe Stock
क्या है मौत का रहस्य? 

किसी इंसान की मौत के बाद ऊर्जा, चेतना का क्या होता है?  ऐसे कई सवाल मन में खड़े होते हैं। वैज्ञानिकों ने मौत से जुड़े रहस्यों से कई बार पर्दा उठाने की कोशिशें की है, लेकिन उनको अभी तक सफलता नहीं मिली है। जीवविज्ञान के कई रहस्यों से विज्ञान ने पर्दा उठा तो दिया है, लेकिन मौत से जुड़े कई रहस्य हैं जो अभी भी अनसुलझे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
क्या मौत के बाद होती है दूसरी दुनिया? जानिए रहस्यमयी परलोक की कहानी - फोटो : Adobe Stock
क्या होता है दोबारा जन्म 

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, मौत के बाद दोबारा जन्म लेने में कई वर्ष लगते हैं। हालांकि, कभी-कभी तुरंत नया जन्म हो जाता है। इंसान के कर्म फल भोगने के लिए नए शरीर का इंतजार होता है और तब तक आत्मा निष्क्रिय रहती है। इंसान के कर्म और संस्कारों के हिसाब से नया जन्म मिलता है। 

Rana Sanga: कौन थे बाबर को युद्ध में धूल चटाने वाले राणा सांगा? बिना एक आंख, एक हाथ और एक पैर के लड़ी थी लड़ाई

4 of 5
क्या मौत के बाद होती है दूसरी दुनिया? जानिए रहस्यमयी परलोक की कहानी - फोटो : Adobe Stock
मौत के समय मुनष्य के मन में जैसे भाव रहते हैं उसको उस प्रकार की योनि मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, दो तरह की योनियां होती है। पहली पितृ योनि और दूसरी प्रेत योनि होती है। पितृ योनियों में गंधर्व, यक्ष और सिद्ध होते हैं जिसमें माना जाता है कि सिद्ध योनि सर्वश्रेष्ठ है।

Jama Masjid: दिल्ली ही नहीं बल्कि भारत के कई शहरों में है जामा मस्जिद, जानें क्या होता है इस नाम का मतलब?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या मौत के बाद होती है दूसरी दुनिया? जानिए रहस्यमयी परलोक की कहानी - फोटो : Adobe Stock
क्या मौत के बाद भी जीवन है? 

मृत्यु के बाद भी जीवन है या नहीं? यह अभी भी रहस्य है। ऐसे कोई साक्ष्य नहीं हैं जिससे पता किया जा सके कि मौत के बाद जीवन है। कई बार लोगों को यह कहते सुना होगा कि मौत के पहले अजीबो-गरीब सपने आते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जो लोग मौत के करीब होते हैं, उनके शरीर में एक उत्तेजना प्रणाली सक्रिय हो जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें