फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NASA’s Asteroid Alert: क्रिसमस से पहले पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्टेरॉयड, क्या धरती के लिए कोई खतरा है?

Sun, 22 Dec 2024 12:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

NASA’s Asteroid Alert: एस्टेरॉयड का नाम 2024 XN1 है। इस पर वैज्ञानिक नजर रख रहे हैं। क्रिसमस से एक दिन पहले 24 दिसंबर को यह पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरेगा। 120 फीट लंबा यह एस्टेरॉयड पृथ्वी से 7,209,861 किमी की दूरी से गुजरेगा।
विज्ञापन
1 of 5
क्रिसमस से पहले पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्टेरॉयड - फोटो : Freepik
NASA’s Asteroid Alert, Asteroid News: एस्टेरॉयड को काफी लंबे समय से पृथ्वी के लिए खतरा बताया जा रहा है। कहा जाता है कि अगर कभी पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो भयानक तबाही मच सकती है। कई बार एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना जताई गई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, कहा जाता है कि एकबार पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर हुई थी, जिसके बाद डायनासोर खत्म हो गए थे। अब एक बार फिर एक एस्टेरॉयड धरती के पास से गजुरने वाला है। 

इस एस्टेरॉयड का नाम 2024 XN1 है। इस पर वैज्ञानिक नजर रख रहे हैं। क्रिसमस से एक दिन पहले 24 दिसंबर को यह पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरेगा। 120 फीट लंबा यह एस्टेरॉयड पृथ्वी से 7,209,861 किमी की दूरी से गुजरेगा। यह चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की औसत दूरी का 16 गुना है। यह 23,726 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चल रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है।
 
विज्ञापन

2 of 5
क्रिसमस से पहले पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्टेरॉयड - फोटो : Freepik
इस तरह के एस्टेरॉयड से शुरुआती सौर मंडल को समझने में मदद मिलती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस परआधुनिक ट्रैकिंग तकनीक से बारीकी से नजर रख रही है, ताकि इसके रास्ते को बेहतर तरीके से समझा जा सके। अगर एस्टेरॉयड के रास्ते में कोई परिवर्तन होता है, तो धरती को खतरा हो सकता है। 2024 XN1 पृथ्वी के पास से गुजरने वाले अगले पांच एस्टेरॉयड में सबसे बड़ा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
क्रिसमस से पहले पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्टेरॉयड - फोटो : Freepik
नासा 'एस्टेरॉयड वॉच' डैशबोर्ड से इसे ट्रैक कर रहा है। यह डैशबोर्ड पृथ्वी के पास से जाने वाले एस्टेरॉयड की जानकारी देता है। इससे आकार और स्पीड की जानकारी मिलती है। इस एस्टेरॉयड से धरती को कोई खतरा नहीं है। 

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की साल 2024 की ये भविष्यवाणियां हो गईं सच, जानिए इनके बारे में

Ajab-Gajab: दुनिया की पांच सबसे अनोखी सजाएं, जिनके बारे में जानकर हैरत में पड़ जाएंगे

4 of 5
क्रिसमस से पहले पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्टेरॉयड - फोटो : Freepik
पृथ्वी के लिए खतरनाक हैं एस्टेरॉयड

पृथ्वी के लिए एस्टेरॉयड को खतरनाक माना जाता है। नासा इसके खतरों से निपटने की तैयारी कर रहा है। नासा ने डार्ट मिशन लाॅन्च किया था जिससे एस्टेरॉयड की दिशा को बदला दिया था। वैज्ञानिक मानते हैं कि एस्टेरॉयड की दिशा बदलने से पृथ्वी की तरफ आने वाले खतरों को टाला जा सकता है।

Zara Hatke: 4 लाख की आबादी वाले इस देश में नहीं है एक भी मच्छर, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिसमस से पहले पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्टेरॉयड - फोटो : Freepik
क्या होता है एस्टेरॉयड? 

उल्कापिंड या क्षुद्रग्रह को एस्टेरॉयड के नाम से जाना जाता है। किसी ग्रह के बनते समय उससे छोटे-छोटे चट्टान के टुकड़े निकलकर बाहर हो जाते हैं और सूर्य के चारों तरफ चक्कर लगाने लगते हैं। कभी कभी ऐसा होता है कि यह अपनी कक्षा से बाहर निकल जाते हैं। आमतौर पर ग्रहों की कक्षा में एस्टेरॉयड जल जाते हैं, लेकिन बड़े एस्टेरॉयड कभी-कभी ग्रहों से टकरा जाते हैं। पृथ्वी से भी कई बार एस्टेरॉयड की टक्कर हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें