Mars Interesting Facts: ग्रहों की दुनिया रहस्यमयी भरी होती है, जिसे समझना वैज्ञानिकों के लिए भी मुश्किल है। हालांकि, वर्तमान समय में विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि हमारे सौरमंडल में मौजूद सभी ग्रहों के बारे में कुछ न कुछ जानकारी हमारे पास जरूर है। आज हम आपको मंगल ग्रह के बारे में बातएंगे, जिसे लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। मंगल ग्रह लाल दिखाई देता है। वैसे तो मंगल भी पृथ्वी की तरह एक स्थलीय धरातल वाला ग्रह है, जहां ज्वालामुखी से लेकर घाटियां, रेगिस्तान और ध्रुवीय बर्फीली चोटियां हैं, लेकिन इस ग्रह पर इंसानों का रहना नामुमकिन है। आइए जानते हैं इस ग्रह के बारे में कुछ खास और रोचक बातें, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
पृथ्वी सूर्य की एक परिक्रमा 365 दिन और छह घंटे में पूरी करती है, तो वहीं मंगल सूरज का पूरा चक्कर लगाने में 687 दिन लगाता है। यह धरती की तुलना लगभग दोगुना है। इसलिए मंगल ग्रह पर एक साल 687 दिनों का होता है।