फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nilgai Name Facts: न होती है नीली, न होती है गाय, फिर क्यों कहा जाता है नीलगाय? सच्चाई जानकर नहीं होगा यकीन

Fri, 02 May 2025 05:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

नील गाय हर मौसम में दिखाई देती है। देश के अलग-अलग जगहों पर नील गाय को देखा जा सकता है। खासकर ग्रामीण इलाकों में काफी नीलगाय देखी जाती हैं। सबसे खास बात यह है कि नीलगाय हमेशा झुंड में रहती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
न होती है नीली, न होती है गाय, फिर क्यों कहा जाता है नीलगाय? - फोटो : Adobe Stock
Nilgai Name Facts: दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं। सभी जीवों की अलग-अलग खासियत और विशेषताएं होती हैं। इनमें कुछ जीव बेहद खतरनाक होते हैं, तो कुछ बेहद शांत होते हैं। कुछ जानवरों के बारे में जानकर लोगों को यकीन नहीं होता है। गाय के बारे में बच्चा-बच्चा जानता है। भारत में गाय को मां का दर्जा मिला हुआ है। लेकिन देश में नील गाय भी काफी प्रसिद्ध है। आप में ज्यादातर लोग नील गाय के बारे में जानते होंगे। लेकिन इसका रंग न नीला होता है और न यह गाय है, तो फिर इसे नील गाय क्यों कहा जाता है? 

नील गाय हर मौसम में दिखाई देती है। देश के अलग-अलग जगहों पर नील गाय को देखा जा सकता है। खासकर ग्रामीण इलाकों में काफी नीलगाय देखी जाती हैं। सबसे खास बात यह है कि नीलगाय हमेशा झुंड में रहती हैं। आइए जानते हैं नील गाय के बारे में रोचक बातें...
विज्ञापन

2 of 5
न होती है नीली, न होती है गाय, फिर क्यों कहा जाता है नीलगाय? - फोटो : Adobe Stock
घोड़े की तरह दिखती है नीलगाय 

नीलगाय स्लेटी रंग की होती हैं और देखने में घोड़े की तरह लगती है। नीलगाय हिरण की तरह लंबी छलांग लगाती है। नीलगाय का पिछला हिस्सा अगले हिस्से से कम ऊंचा होता है, जिससे यह घोड़े की तरह दौड़ नहीं सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
न होती है नीली, न होती है गाय, फिर क्यों कहा जाता है नीलगाय? - फोटो : Adobe Stock
नर नीलगाय ग्रे रंग का होता है, जबकि मादा का रंग भूरा होता है। दूर से देखने पर नर नीलगाय नीले रंग का नजर आता है, तो वहीं मादा अपने कान के रंग की वजह से गाय की तरह दिखती है।

Viral Video: लड़की ने क्लास में किया धमाकेदार डांस, बच्चे चिल्लाने लगे जोर-जोर से; देखें वीडियो

4 of 5
न होती है नीली, न होती है गाय, फिर क्यों कहा जाता है नीलगाय? - फोटो : Adobe Stock
क्यों कहा जाता है नीलगाय?

रंग और कान की वजह से इसे नीलगाय कहा जाता है। कई लोगों को इसे लेकर काफी भ्रम रहता है। अब आपसे कोई अगर नीलगाय के बारे में पूछता है, तो आप बता सकते हैं। 

Video: छत पर खड़ी होकर बरात देख रही थीं महिलाएं, तभी हुआ कुछ ऐसा, वायरल वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
न होती है नीली, न होती है गाय, फिर क्यों कहा जाता है नीलगाय? - फोटो : Adobe Stock
नीलगाय को भारत के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में एक संरक्षित जीव के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। हालांकि, इसे मारने के लिए प्रशासन की अनुमति ली जा सकती है। नीलगाय से किसानों को काफी नुकसान होता है, क्योंकि यह फसलों को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें