फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Red Sandalwood Smuggling: शख्स ने फिल्म ‘पुष्पा स्टाइल' में की लाल चंदन की तस्करी, सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मजे

Thu, 03 Feb 2022 10:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शख्स ने की फिल्म पुष्पा के अंदाज में लाल चंदन की तस्करी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Twitter @@delhi99tv
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा’ (Pushpa) के डायलॉग से लेकर गाने तक अभी भी ट्रेंड कर रहे हैं और लोग इनकी कॉपी भी कर खूब कर रहे हैं। फिल्म पुष्पा बीते साल दिसंबर के आखिरी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म पर लोगों ने जमकर प्यार बरसाया है। एक शख्स इस फिल्म से इंस्पायर होकर लाल चंदन (Red Sandalwood) की तस्करी करने जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

पुलिस ने लाल चंदन की तस्करी करने की कोशिश कर रहे यासीन इनायथुल्ला नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक-आंध्र सीमा से महाराष्ट्र जाने वाले रास्ते में मयासीन इनायथुल्ला लाल चंदन की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सीमा पार पहुंचते ही महाराष्ट्र पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महाराष्ट्र के सांगली जिले में मेराज नगर के गांधी चौक से उसको पकड़ा है। 
विज्ञापन

2 of 4
शख्स ने की फिल्म पुष्पा के अंदाज में लाल चंदन की तस्करी - फोटो : Twitter@spsangli
पुलिस ने यासीन इनायथुल्ला को 10 लाख के ट्रक और 2.45 करोड़ रुपये की चंदन की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। सांगली के पुलिस अधीक्षक दीक्षित गेदाम ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर वन अधिकारियों के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया गया है और जकात नक्का पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को चंदन के अवैध परिवहन के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। 
विज्ञापन

3 of 4
शख्स ने की फिल्म पुष्पा के अंदाज में लाल चंदन की तस्करी - फोटो : Twitter @DesiKaanoon

सांगली के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमने छापेमारी कर एक वाहन को जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 2.45 करोड़ रुपये की कीमत की करीब 1 टन चंदन की लकड़ी और 10 लाख रुपये का एक ट्रक बरामद किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 379, 34 और फॉरेस्ट एक्ट की कई धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके अलावा अधिनियम भी लागू किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
शख्स ने की फिल्म पुष्पा के अंदाज में लाल चंदन की तस्करी - फोटो : iStock
यासीन इनायथुल्ला फिल्म पुष्पा से इंस्पायर होकर लाल चंदन की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। उसने पहले ट्रक में लाल चंदन रखा फिर उसके ऊपर फल-सब्जी के डिब्बे रख दिए। जिस ट्रक में लाल चंदन भरकर वो ले जा रहा था उस पर कोविड-19 आवश्यक उत्पादों का स्टिकर लगाया हुआ था। अब पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है। अब इस खबर के सामने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उसकी फोटो शेयर कर मजे ले रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें