फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से एक दिन पहले शख्स ने किया ऐसा काम, होने वाली पत्नी ने पहुंचा दिया जेल

Thu, 10 Oct 2019 05:51 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लोग अपने चाहने वाले के साथ शादी करने के लिए कई तरह की हदें पार कर देते हैं, लेकिन अमेरिका के टेक्सास में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी मंगेतर से शादी करने के लिए बैंक ही लूट लिया। ह्यूस्टन से करीब 120 किलोमीटर दूर ग्रोवेटॉन में 36 वर्ष के हीथ बंपस ने अपनी शादी का खर्च उठाने के लिए बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, हीथ के पास अंगूठी व रिसेप्शन का खर्चा उठाने के लिए पैसे नहीं थे। पुलिस के अनुसार, शादी के खर्च के लिए पैसे का इंतजाम करने के लिए हीथ ने बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया। बाद में जब हीथ की मंगेतर को इस बारे में पता चला तो उसने हीथ को आत्मसमर्पण करने के लिए मना लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पुलिस के अनुसार, हीथ शुक्रवार सुबह हथियार लेकर ग्रोवेटॉन के नजदीक सिटीजन स्टेट बैंक में घुस गया और बंदूक की नोंक पर कर्मचारियों से पैसे की मांग की। बैंक से पैसे लूटने के बाद हीथ जंगल के रास्ते फरार हो गया। उसकी शादी शनिवार को होनी थी। 

4 of 5
हीथ बंपस - फोटो : Trinity County Sheriff's Office
पुलिस ने इस घटना का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया था और लोगों से आरोपी की पहचान कर जल्द से जल्द पुलिस को सूचना देने की अपील की थी। सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा पोस्ट वीडियो में बंपस को देख उसकी मंगेतर ने उसे फोन लगाया और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, जिसके बाद वह मान भी गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पुलिस अफसर वूडी वालेस ने बताया कि अपनी मंगेतर के मनाने के बाद बंपस आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार हो गया। बंपस ने पुलिस के सामने यह कबूल किया कि उसके पास अंगूठी खरीदने और मैरिज हॉल का बिल चुकाने के पैसे नहीं थे, इसीलिए उसने डकैती की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें