फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की विदाई पर रोना भाई को पड़ा महंगा, सार्वजनिक रूप से मांगनी पड़ी माफी

Tue, 15 Oct 2019 06:54 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शादी के बाद दुल्हन की विदाई के वक्त ऐसा माहौल बन जाता है कि किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएं। आपने भी ऐसे माहौल देखे होंगे और शायद आप रोए भी होंगे, लेकिन रूसी गणराज्य चेचन्या में दुल्हन की विदाई से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक भाई को अपनी बहन की विदाई के वक्त रोना महंगा पड़ गया। इसके लिए उससे सार्वजनिक तौर पर माफी मंगवाई गई। 
विज्ञापन

2 of 5
बहन की विदाई पर रोता भाई - फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते बहन की विदाई पर भाई के रोने का वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर विवाद हो गया। धर्मिक नेता रमजान कदीरोव के मुताबिक, शादी में रोकर लड़के ने चेचन्या की परंपराओं का उल्लंघन किया था। परंपरा के मुताबिक, उसे बहन की शादी में जाना ही नहीं चाहिए था, लेकिन वो गया और वहां जाकर रो दिया। यही वजह है कि उसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लड़के की माफी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। इतिहासकार जेलिमखान मुसाइव के मुताबिक, 'चेचन शादियों में लोगों द्वारा अपनी भावनाओं का प्रदर्शन करना सही नहीं माना जाता, चाहे वो महिला हो या पुरुष। इसलिए जब लड़के का अपनी बहन की शादी में रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो इससे लोग नाराज हो गए। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, चेचन्या के पुरुष दुनिया में सबसे मजबूत और शक्तिशाली माने जाते हैं। यही वजह है कि शायद लड़के से माफी मंगवाई गई। हालांकि कुछ लोग इस फैसले से नाराज भी हैं, क्योंकि उनका मानना है कि बहन की विदाई के वक्त कोई भी भावुक हो जाता है। ऐसे में अगर भाई रो पड़ा तो उससे सार्वजनिक तौर पर माफी मंगवाना सही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस मामले में सबसे दिलचस्प बात ये है कि शादियों में दुल्हन के परिवार के सदस्य की उपस्थिति या इस तरह के आयोजनों में भावनाओं का सार्वजनिक प्रदर्शन चेचन्या में कानून के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह सिर्फ परंपरा के खिलाफ जाता है। इसीलिए कई लोगों ने अपराधियों पर नकेल कसने के सरकार के दृष्टिकोण की आलोचना की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें