Noodle House
- फोटो : Great Daily
झांग नाम के शख्स ने इस अनोखे घर को तैयार किया है। इस प्लेहाउस को बनाने के बाद झांग ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों के वायरल होते ही वो सुर्खियों में आ गए। झांग ने बताया कि उन्होंने एक्सपायर हो चुके 2000 नूडल्स के पैकेट की मदद से इस घर को बनाया है। आमतौर पर किसी घर को बनाने में ईंट का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन झांग ने नूडल्स को ही ईंट की तरह इस्तेमाल करते हुए इस घर को बना दिया।