फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज 2019: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का कमाल, एक बार भी नहीं मिला पांच विकेट लेकिन किए सबसे अधिक 29 शिकार

Mon, 16 Sep 2019 05:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पैट कमिंस - फोटो : social media
एशेज 2019 के आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म की। पूरी सीरीज के दौरान दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और एक-दूसरी पर भारी पड़े।
विज्ञापन

2 of 5
pat Cummins
इंग्लैंड की तरफ से जहां बेन स्टोक्स और टेस्ट डेब्यू करने वाले जोफ्रा आर्चर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस ने सुर्खियां बटोरी। हालांकि रनों और विकेट के मामले में सीरीज में दोनों जगह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने ही बाजी मारी। बल्लेबाजी में स्मिथ ने सबसे अधिक 774 रन बनाए वहीं पैट कमिंस ने सबसे अधिक 29 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

3 of 5
pat cummins
इस सीरीज में कमिंस ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने सीरीज के पांच मैच की 10 पारियों में सबसे अधिक 29 विकेट लिए। लेकिन इस दौरान वो एक भी पारी में पांच विकेट अपने नाम नहीं कर पाए।

4 of 5
पैट कमिंस
हालांकि पहले टेस्ट मैच में उन्होंने सात विकेट चटकाए थे जिसमें पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में चार विकेट झटके थे। पूरी सीरीज के दौरान कमिंस का बेस्ट प्रदर्शन 32 रन देकर चार विकेट था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pat cummins
कमिंस ने पूरी सीरीज के दौरान 19.62 की औसत और 2.69 की इकॉनमी के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया। बता दें कि पैट कमिंस इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों में पहले स्थान पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें