मजेदार चुटकुले: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, तकरार और नोकझोंक वाला होता है। कभी पति की मजेदार बातें पत्नी को हंसा देती हैं, तो कभी पत्नी के तीखे जवाब पति को चुप करा देते हैं। अगर आप भी अपनी हंसना चाहते हैं और मजेदार चुटकुले पढ़ना पसंद करते हैं, तो हम आपके लिए पति पत्नी के मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए तैयार हैं। यहां पर ऐसे पति-पत्नी के ऐसे फनी जोक्स हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
पति रात को चुपके से घर में घुस रहा था।
पत्नी- इतनी रात कहां से आ रहे हो?
पति- ऑफिस से।
पत्नी- झूठ मत बोलो, ऑफिस तो 6 बजे बंद हो जाता है।
पति- वो क्या है ना, बॉस ने काम दे दिया था।
पत्नी- अच्छा! तो बॉस का फोन लगाओ, मैं भी पूछूं कैसी नौकरी है जिसमें रोज देर होती है!
पति ने तुरंत कहा- हे भगवान! इससे अच्छा तो बॉस की डांट ही खा लेता।