टीवी पर जल्द ही एक सीरियल आ रहा है 'पहरेदार पिया की'। यहां दूल्हा एक मासूम सा बच्चा है और दुल्हन बालिग। कहने को तो इसका प्लॉट काल्पनिक है। लेकिन सोशल मीडिया पर जिस लव स्टोरी ने कोहराम मचा रखा है उससे जानने के बाद आप भी कहेंगे 'अब इस सीरियल की कहानी का वास्तविकता से भी लेना देना है...'
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
weird marriage
जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैकरॉन और उनकी पत्नी ब्रिगेट मैकरॉन की लव स्टोरी दुनिया के सामने आई, तब मीडिया में खूब चर्चा हुई। अब सुर्खियों में है सेलामत और रोहाया की प्रेम कहानी।
विज्ञापन
3 of 5
weird marriage
रोहाया 71 साल की हैं और उनका पति सेलामत रियादी महज 16 साल का। जेल की सजा काट चुकीं रोहाया की यह तीसरी शादी है।
4 of 5
weird marriage
फिल्मों की तरह इनकी लव स्टोरी भी ड्रामा से फुली लोडेड है। यह अनोखी शादी हुई इंडोनेशिया के एक गांव में। इस देश में शादी के लिए दूल्हे की उम्र कम से कम 19 साल होनी चाहिये। लिहाजा, इनके रिश्ते को वहां के कानून से भी कोई मदद मिलने की दरकार नहीं थी।
उधर, परिवार और गांववालों ने जब शादी का विरोध किया तो दोनों ने खुदकुशी कर लेने तक की धमकी दे डाली। तब जाकार इन दोनों का निकाह कराया गया। गौरतलब है कि 'निकाह सिरी' के लिए दुल्हन और दूल्हे की कोई उम्र तय नहीं की गई है। लिहाजा, इनकी शादी को समुदाय से आखिरकार मान्यता मिल ही गई। अब इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...