फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atlantis Mystery: समुद्र में डूब गया था ये बड़ा शहर? जानिए क्या है अटलांटिस शहर का रहस्य

Mon, 29 May 2023 01:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Lost City Atlantis History Mystery - फोटो : iStock
Atlantis Mystery: दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं, जिनके रहस्य से आज तक वैज्ञानिक भी पर्दा नहीं उठा पाए हैं। कई ऐसी भी जगहे हैं जिनके अस्तित्व को लेकर आज भी रहस्य बरकरार है। इन जगहों के बारे में कई तरह की बातें कही जाती हैं। हालांकि कई तथ्यों से यह सिर्फ कल्पना मात्र लगते हैं। इन्हीं रहस्मयी जगहों में अटलांटिस शहर भी है, जिसके बारे में कई तरह की कहानियां सुनने को मिलती हैं। इस शहर के अस्तित्व के बारे में अभी तक पुख्ता सबूत नहीं मिलते हैं। 

माना जाता है कि अटलांटिस शहर एशिया से भी बड़ा था, लेकिन यह समुद्र में डूब गया। इस शहर को वैज्ञानिक आज भी खोजने में लगे हैं। यूनान के दार्शनिक और गणितज्ञ प्लेटो की कहानियों में इस रहस्यमयी शहर का वर्णन मिलता है। बताया जाता है कि अटलांटिक महासागर में अटलांटिस एक टापू पर बसा था। इस शहर की खुबसूरती और आकार को लेकर कई बड़े दावे किए जाते हैं। आज हम आपको अटलांटिस शहर के बारे में कुछ रोचक बातें बताएंगे...
विज्ञापन

2 of 5
Lost City Atlantis History Mystery - फोटो : iStock
अटलांटिस शहर की कहानी 

माना जाता है कि 2500 साल पहले दुनिया में अटलांटिस नाम का एक शहर था। ग्रीक सभ्यता का शहर वर्तमान में गायब है। बताया जाता है कि अटलांटिस शहर बेहद खूबसूरत और काफी बड़ा था, जो समुद्र में डूब गया। इस शहर को इतिहासकार सिर्फ कल्पना मानते हैं। समुद्र में डूब चुके इस रहस्यमयी शहर को पूरे यूरोप का केंद्र भी कहा जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Lost City Atlantis History Mystery - फोटो : iStock
अटलांटिस शहर के बारे में कई शोध

इस शहर को लेकर कई तरह की शोध की जा चुकी है, लेकिन अभी तक यह रहस्य बना हुआ है। कई किताबों में इस शहर का जिक्र है, जिनमें कहा गया है कि एक न एक दिन इसकी सच्चाई सामने आएगी। इससे संबंधित कई प्रमाण मिल हैं। ज्यादातर रिपोर्ट्स में इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए इस शहर को सिर्फ कल्पना मात्र माना जाता है। अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं है कि धरती पर कोई अटलांटिस शहर था। 


Wedding Video: शादी में गर्मी से परेशान हो रही थी दुल्हन! दोस्तों ने लगाया गजब जुगाड़, वीडियो ने मचाया तहलक

4 of 5
Lost City Atlantis History Mystery - फोटो : iStock
कहां से मिल जानकारी

लगभग 2300 साल पहले एक मशहूर ग्रीक दार्शनिक प्लेटो ने इस शहर के बारे में बताया था। इसी के आधार पर यूनान के दार्शनिक और गणितज्ञ प्लेटो की कहानियों में इस शहर का जिक्र किया गया है। उस समय अटलांटिस को सबसे खुशहाल शहर माना जाता था। प्लूटो के मुताबिक, यह शहर लीबिया और एशिया से भी काफी बड़ा था। 

Countries Without Trees: दुनिया के इन देशों में नहीं हैं एक भी पेड़, नाम जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lost City Atlantis History Mystery - फोटो : iStock
दुनियाभर में इतिहास में जिज्ञासा रखने वाले वैज्ञानिक अभी भी खो चुके रहस्यमयी शहर अटलांटिस की खोज कर रहे हैं। अब तो भविष्य में ही यह पता चल पाएगा कि क्या सच में अटलांटिस शहर था या सिर्फ कल्पना मात्र। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें