Living Nostradamus Prediction For 2025: कई भविष्यकता हुए हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। इन भविष्यकताओं में फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus Predictions for 2025) और बुल्गारिया की बाबा वेंगा (Baba Vanga Predictions for 2025) का नाम मुख्य तौर पर लिया जाता है। इन दोनों भविष्यकताओं की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। वर्तमान समय में ब्राजील के भविष्यवक्ता एथोस सैलोमे की तुलना भी नास्त्रेदमस की जाती है।
एथोस सैलोमे को द लिविंग नास्त्रेदमस (जीवित नास्त्रेदमस) के नाम से जाना जाता है। उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। एथोस सैलोमे की कोरोना वायरस, रूस-यूक्रेन युद्ध और क्वीन एलिजाबेथ की मौत की भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी है। इसके कारण ही इनकी तुलना 16वीं शताब्दी के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस से की जाती है। अब उन्होंने (Living Nostradamus Prediction For 2025) साल 2025 के लिए कई डरावनी भविष्यवाणियां की हैं। आइए उनकी 2025 की भविष्यवाणियों पर नजर डालते हैं।