प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हावास का कहना है कि उन्हें भविष्य में अमेनहोटप तृतीय के बाकी परिवार वालों की कब्रें मिलने की उम्मीद है। उन्होंने आगे बताया कि वैली ऑफ किंग्स के पूर्वी भाग में रामेसेस तृतीय की कब्र के पास 10 मिट्टी के पात्र मिले हैं, जिन पर कुछ प्राचीन लेख लिखे हुए हैं। रामेसेस तृतीय ने 1186 ईसा. पूर्व से 1155 ईसा. पूर्व तक राज किया था। हवास ने कहा कि मिट्टी के पात्रों पर लिखे लेखों का अनुवाद कार्य शुरू हो गया है, लेकिन पुरातत्वविदों के अनुसार कम से कम एक लेख में एक मजदूर जो उस परिसर में काम करने कैसे पहुंचा, इस बात का उल्लेख है। उन्होंने आगे बताया कि रामेसेस सातवां, जिसने 1136 ईसा. पूर्व से 1129 ईसा. पूर्व तक राज किया, उसकी कब्र के पास 3,300 वर्ष पुराने झोपड़ों के अवशेष मिले हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, इन झोपड़ों का प्रयोग उपकरणों के संरक्षण के लिए किया जाता था।