फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में छाए ये 7 अनोखे बाबा, कोई मांग रहा पेट्रोल तो कोई 4 साल से एक पैर पर है खड़ा

Thu, 17 Jan 2019 02:34 PM IST
shubham फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Unique baba in Kumbh 2019 - फोटो : Social media
प्रयागराज में इन दिनों आस्था का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। साधु-संतों से लेकर देश-विदेश से आए करोड़ों श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगा रहे हैं। कुंभ में आए कुछ अनोखे बाबा भी इस समय खूब चर्चा बटोर रहे हैं। आज हम कुछ ऐसे ही बाबाओं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Rudraksh baba - फोटो : Social media
ये हैं रुद्राक्ष वाले बाबा, जो पूरे कुंभ में चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि इस बाबा का असली नाम शिवयोगी मौनी महाराज है। इस बाबा की खासियत है कि ये 11 हजार रुद्राक्ष की माला धारण किए हुए हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इस बाबा ने एक भी रुद्राक्ष खरीदा नहीं है। इनको सभी रुद्राक्ष उपहार स्वरूप मिले हैं। हाल ही में नेपाल नरेश ने भी इन्हें एक 16 मुखी रुद्राक्ष भेंट में दिया है। मौनी महाराज ने संकल्प लिया है कि वो 51 हजार रुद्राक्ष धारण करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 8
Radhe baba - फोटो : Social media
कुंभ में आए इस बाबा का नाम है राधे बाबा। ये जूना अखाड़े से जुड़े हुए हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी है कि इन्होंने पिछले 9 सालों से अपना एक हाथ ऊपर उठाकर रखा हुआ है। दरअसल, उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन जाएगा, तब तक वो अपना एक हाथ ऐसे ही ऊपर उठाकर रखेंगे। 

4 of 8
Golden baba - फोटो : Social media
इनको कौन नहीं जानता है। ये हैं गोल्डन बाबा। ये हमेशा सोने के गहनों से लदे हुए रहते हैं। हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान ये चर्चा में रहते हैं। पिछले साल करीब 20 किलो के सोने के गहने पहनकर इन्होंने कांवड़ यात्रा की थी। सिर्फ यहीं नहीं, गोल्डन बाबा अपने हाथ में 27 लाख की डायमंड की घड़ी भी पहने रहते हैं। हालांकि इस बार कुंभ में गोल्डन बाबा की चर्चा उनके सोने के गहनों से ज्यादा उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही को धमकी देने की वजह से हो रही है। 
विज्ञापन

5 of 8
Topi wale baba - फोटो : Social media
इस बाबा को लोग टोपी वाले बाबा के नाम से जानने लगे हैं, क्योंकि ये अपने सिर पर टोपी और चांद धारण किए हुए हैं, जो लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। लोग इनके साथ खूब सेल्फी भी ले रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
Khadeshwari baba - फोटो : Social media
इस बाबा का नाम है खड़ेश्वरी बाबा। इस बाबा की खासियत ये है कि पिछले 4 सालों से एक पल के लिए भी न बैठे हैं और न लेटे हैं बल्कि एक पैड़ पर ही खड़े हैं। इसीलिए इनका नाम खड़ेश्वरी बाबा पड़ गया। खड़ेश्वरी बाबा ने संकल्प लिया है कि जब तक राम मंदिर नहीं बन जाएगा, तब तक ये एक पैर पर ही खड़े रहेंगे। इसके अलावा इन्होंने गाजियाबाद में शिव मंदिर के निर्माण को लेकर भी प्रण लिया है। 
विज्ञापन

7 of 8
Jatadhari baba - फोटो : Social media
ये हैं जटाधारी बाबा। कुंभ में इनकी चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि ये टेक फ्रेंडली बाबा हैं। ये अपने साथ मोबाइल और लैपटॉप लेकर कुंभ नगरी पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
Petrol baba - फोटो : Social media
इनका नाम है पेट्रोल बाबा। दरअसल, ये अपनी एसयूवी कार के ऊपर बैठकर कुंभ में आए भक्तों से दक्षिणा में पेट्रोल मांग रहे हैं, इसलिए इनका नाम ही पेट्रोल बाबा रख दिया गया है। हालांकि इनका असली नाम नागा बाबा संन्यासी सावन गिरी है और ये गुजरात से प्रयागराज कुंभ पहुंचे हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें