फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागा साधुओं के शव को जलाते नहीं, ऐसे किया जाता है उनका अंतिम संस्कार

Mon, 21 Jan 2019 03:12 PM IST
shubham फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Naga Sadhu
नागा साधुओं की रहस्यमयी दुनिया आम लोगों की सोच से भी परे होती है। वो कहां से आते हैं और फिर कहां चले जाते हैं, ये हमेशा से लोगों के लिए एक रहस्य ही रहा है। नागा साधु दिखने में भी आम साधुओं से बिल्कुल अलग होते हैं। इस समय प्रयागराज कुंभ में नागा साधुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर नागा साधुओं का अंतिम संस्कार कैसे किया जाता है? 
विज्ञापन

2 of 5
Naga Sadhu
आमतौर पर हिंदू धर्म में किसी भी इंसान की मृत्यु के बाद उसे मृत शरीर को जलाने की परंपरा है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नागा साधुओं की मृत्यु के बाद उनके शरीर को जलाया नहीं जाता है। अब सवाल उठता है कि जब नागा साधु भी हिंदू धर्म का पालन करते हैं तो उनके शरीर को जलाया क्यों नहीं जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Naga sadhu - फोटो : Twitter
कहा जाता है कि नागा साधुओं का जीवन बहुत ही कठिन होता है। कहते हैं कि किसी भी इंसान को नागा साधु बनने के लिए 12 वर्ष का लंबा समय लगता है। नागा साधु बनने के बाद वो गांव या शहर की भीड़भाड़ भरी जिंदगी को त्याग कर पहाड़ों पर जंगलों में चले जाते हैं। उनका ठिकाना ऐसी जगह होता है, जहां कोई भी आता जाता न हो। 

4 of 5
Naga Sadhu
कहते हैं कि नागा साधुओं के पास रहस्यमयी ताकतें होती हैं, जिन्हें वो कठोर तपस्या करके हासिल करते हैं। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि वो कभी भी इन शक्तियों का गलत इस्तेमाल नहीं करते हैं बल्कि इन शक्तियों के जरिए वो लोगों की समस्याओं का निवारण करते हैं। यही कारण है कि कुंभ में आने वाले लोग नागा साधुओं के दर्शन जरूर करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Naga sadhu
नागा साधु अपना सारा जीवन जंगलों या पहाड़ों पर ही बिता देते हैं। उनकी मृत्यु के बाद उन्हें भू-समाधि देकर उनका अंतिम संस्कार किया जाता है। हालांकि नागा साधुओं को पहले जल समाधि दी जाती थी, लेकिन वर्तमान में नदियों का जल प्रदूषित होने के कारण अब उन्हें भू समाधि दी जाती है। नागा साधुओं को सिद्ध योग की मुद्रा में बैठाकर भू-समाधि दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें