फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में यहां रहते हैं एलियंस, आते-जाते रहते हैं कई रहस्यमयी यान, सेटेलाइट ने भी कैद की थीं तस्वीरें

Tue, 08 Jan 2019 07:51 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आज तक आपने एलियंस की कई कहानियां और किस्से सुने होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में यहां एलियंस का घर है। दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश विज्ञान के लिए बेहद चुनौतीभरा काम रहा है और हो सकता है कि यही काम दूसरे ग्रहों के वैज्ञानिक भी करते हों। ऐसे में वे अपने किसी यान से धरती पर आ जाते हों तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं। हम भी तो चंद्र ग्रह, मंगल ग्रह पर पहुंच गए हैं।  
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Youtube
बहुत से लोग एलियंस पर यकीन करते हैं तो कुछ लोग इनके वजूद को नहीं मानते हैं लेकिन भारत में एक ऐसी जगह भी है जहां दूसरे ग्रह के जीव आते-जाते रहते हैं और कई लोगों ने इनकी मौजूदगी को महसूस भी किया है। एलियंस के किस्से कहानियां लोगों को काफी रोमांचित करते हैं। तो फिर आप भी जानिए कि आखिर भारत में कहां रहते हैं एलिंयस।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Youtube
दरअसल, भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के लद्दाख क्षेत्र में कोंगका ला दर्रा स्थित है। एलियंस हंटर्स का कहना है कि यहां रहने वाले लोगों ने कई बार पहाड़ के ऊपर यूएफओ को उड़ते हुए देखा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का दावा है कि यहां यूएफओ का दिखाई देना आम बात है।

4 of 7
Kong Ma La pass - फोटो : Youtube
यूएफओ का मतलब है उड़न तश्तरी जिसमें दूसरे ग्रह के लोग जिनको एलियन बोलते है, उनका आगमन धरती पर होता है। यहां के लोगों का कहना है कि यहां उड़न तश्तरी का दिखना हमारे लिए आम बात है। जून 2006 में गूगल सेटेलाइट द्वारा ली गयी फोटो ने भी सबको हैरान कर दिया था। उस सेटेलाइट में यूअफओ यानी उड़न तश्तरी का चित्र आया तब जाकर पहली बार वैज्ञानिकों को विश्वास हुआ कि यह तथ्य वास्तव में सत्य है। तब से न जाने कितनी ही बार यह बात सामने आ चुकी है कि कोंगका ला दर्रा में उड़न तश्तरी देखी गयी है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Social Media
यहां के लोग बताते हैं कि यहां पर उड़न तश्तरी द्वारा भारी संख्या में एलियंस आते-जाते दिखाई देते हैं और उनके स्पेसशिप के निशान भी यहां देखने को मिलते हैं। यहां के लोग कहते हैं कि अगर किसी को सच में एलियंस देखने हो तो आपको एक बार यहां जरूर आना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर महीने में कई बार एलियंस के जहाज आते-जाते देखे गए हैं और कई लोग इनकी तस्वीरें भी खींच चुके हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Alien - फोटो : Social Media
बता दें कि कोंगका ला दर्रा हमेशा से वैज्ञानिकों के लिए रहस्य का विषय रहा है। आपको बता दें कि यह दर्रा बेहद ही बर्फीला है जहां लोगों का पहुंच पाना काफी मुश्किल है, लेकिन जो लोग यहां पर जा चुके हैं उनमें से कई लोगों ने दावा किया है कि वो उड़न तश्तरी को देख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Jarra Hotel
गूगल ने भी अपने सेटेलाइट से इस जगह की पहले भी कुछ रहस्यमयी अंतरिक्ष यान की तस्वीरें ली थीं। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि आखिर यहां पर कुछ तो ऐसा गहरा राज छिपा है जो दुनिया की नजर से छिपा हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें