फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के वो 5 'हीरो डॉग्स', जिन्होंने खतरे में बचाई मालिक की जान

Sat, 28 Nov 2020 04:10 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हमारे आसपास न जाने ऐसे कई जीव-जंतु है, जिनकी अपनी खास विशेषताएं हैं। आचार्य चाणक्य ने भी बताया है कि इंसान चाहे तो जानवरों से अच्छी सीख ले सकता है। कुत्ता एक ऐसा जानवर है, जिसे इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। अपने मालिक के प्रति कुत्ते बहुत वफादार होते हैं। केवल फिल्मों में ही नहीं हकीकत में भी ऐसे कई मामलों में यह देखने को मिला है कि कुत्ते अपनी जान की बाजी लगाकर मालिक की हिफाजत किए हैं। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे कुत्तों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने मालिक को खतरे से बचाया है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अपने मालिक की जान रैटलस्नेक से बचाई थी इस कुत्ते ने
साल 2018 के जून में पौला गॉडविन अरिजोना में हाइकिंग के लिए गई थी। यहां गलती से पौला ने अपना पैर रैटलस्नेक पर रख दिया। उस समय उनके पालतु कुत्ते ने उनकी जान बचाई थी, जिसकी उम्र केवल एक साल थी। इस घटना को लेकर पौला ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा था कि 'मेरे हीरो, मेरे डॉग टोड ने मेरी जान बचाई.  वह तुरंत मेरे पैर पर कूद गया जहां सांप मुझे काटने वाला था।'

विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जब पुरी रात खोई बच्ची के साथ रहा था पालतु कुत्ता
इस कुत्ते ने अपने कारनामे से दुनियाभर के लोगों का दिल जीत लिया था। दरअसल यूएसए के मिसौरी में रहने वाली एक बच्ची खो गई थी। इसके बाद बच्ची के परिवार ने एक रेस्क्यू मिशन शुरू किया था। रेस्क्यू के 12 घंटों के बाद वो एक कॉर्नफील्ड में मिली थी। बताया गया था कि इस दौरान उसका पालतू डॉग फैट हीथ पूरा टाइम उसके साथ रहा था। यह घटना भी साल 2018 की है।
 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कड़ाके की सर्दी से लड़की को बचाया था इस कुत्ते ने
पोलैंड में साल 2013 में एक 3 साल की बच्ची खो गई थी और पूरी रात कड़ाके की सर्दी में घर से बाहर थी। बच्ची को खोचने वाले फायरफाइटर ने बताया था कि लड़की का पालतू कुत्ता पूरी रात उसके साथ था और उसने इस ठंड में उसे गर्म रहने में मदद की थी।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
घायल मालिक की मदद की थी इस कुत्ते ने
आयरलैंड में पिछले साल एक बुजुर्ग व्यक्ति अपने डॉग को वॉक कराते वक्त गड्ढे में गिर गया था। उस व्यक्ति ने बताया कि मुझे पता था कि मैं बाहर नहीं निकल सकता और मुझे डर था कि जैक कहीं भाग ना जाए क्योंकि उस वक्त काफी छोटा था। लेकिन भागने की बजाए वो मदद मिलने तक मालिक के पास ही रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
लैंड स्लाइडिंग के दौरान अपने परिवार की जान बचाई थी इस कुत्ते ने
साल 2018 के अगस्त में केरल के इडुक्की जिले में मोहन पी अपने परिवार के साथ सो रहे थे। उसी दौरान उनका कुत्ता शोर मचाने लगा। कुत्ते की अजीब तरह से शोर मचाने की वजह से मोहन जग गए और समझ गए कि कुछ तो गड़बड़ है। इस वजह से वो तुरंत घर से बाहर निकल आए। परिवार सहित मोहन के घर से बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही वहां लैंड स्लाइड हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें