फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weird News: आखिर मौत के बाद इंसान के साथ क्या होता है? हैरान कर देंगी ये बातें

Mon, 11 Jul 2022 04:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : iStock
Science News: हर इंसान के मन में यह सवाल होता है कि आखिर मृत्यु होती है, तो हमारे साथ क्या होता है। इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक सालों से तलाश रहे हैं। शोधकर्ता इस सवाल का सटीक जवाब आज तक नहीं खोज पाए हैं। यह सवाल अभी भी बना हुआ कि आखिर मौत के बाद इंसान के साथ क्या होता है?

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिकली रूप से मरकर वापस आने वाले लोगों से रेडिट थ्रेड ने कुछ समय पहले सवाल जवाब किया। जिन लोगों से सवाल जवाब किया गया था उनका तीन भागों में बंटवारा किया गया था। पहले ऐसे लोग हैं जिन्होंने कुछ महसूस नहीं किया। दूसरे व्यक्ति वे लोग थे जो मौत के बाद दूसरे व्यक्ति बातचीत कर रहे थे। तीसरे लोग ऐसे थे जिन्होंने कोई रोशनी देखी। NYU लैंगोन मेडिकल सेंटर, यूके में मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सैम पारनिया ने जिन लोगों को कार्डियक अरेस्ट आया था उनको खोजा और उनसे बात की। 
विज्ञापन

2 of 5
आखिर मौत के बाद इंसान के साथ क्या होता है? - फोटो : iStock

प्रोफेसर डॉ. सैम पारनिया ने जिन लोगों से बात की उनमें 40 फीसदी ऐसे लोग थे जिन्होंने मेडिकली रूप से मरने के बाद कोई न कोई अलर्टनेस महसूस किया। आप इस बात से अचंभित हो सकते हैं, लेकिन मेडिकली रूप से मरने वाले लोगों के जवाब से यह अनुभव किया जा सकता है कि मौत के बाद इंसानों के साथ क्या होता है? 
विज्ञापन

3 of 5
weird news - फोटो : iStock
आंखों के सामने था ऐसा नजारा

एक शख्स ने बातचीत में हैरान करने वाला खुलासा किया है। शख्स का कहना है कि वह एक एंजियोग्राफी करा रहा था। इस दौरान वह मशीन की स्क्रीन को देख रहा था और डॉक्टर से बात कर रहा था। शख्स ने आगे बताया कि धीरे-धीरे मशीन की आवाज और अलार्म बंद होने लगा। इसके अलावा मेरे आसपास मौजूद लोग घबराने लगे। शख्स ने बताया कि मेरे आंखों के सामने दुनिया धुंधली नजर आने लगी और मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। शख्स ने बताया कि उसे सिर्फ इतना याद है कि मेरी आंखें खुली थी और डॉक्टर ने कहा कि हमने उसको बचा लिया। यह सुनकर मैंने काफी सुकून महसूस किया। 

4 of 5
weird news - फोटो : iStock
कोई सपना देख रहा था

एक दूसरे शख्स ने बताया कि वह एक बार क्लास में प्रजेंटेशन दे रहा था और इसी दौरान गिर गया जिसके बाद मेरी सांसें और ब्लड सर्कुलेशन रुक गया। उसने आगे बताया कि ऐसा लग रहा था वह किसी गहरे छेद से नीचे गिर रहा है और उसके साथी मदद के लिए रो रहे हैं। होश आने के बाद मुझे कुछ याद नहीं है। शख्स ने बताया कि हेरोइन लेने की वजह से उसका हार्ट काम नहीं कर रहा था और ऐसे लग रहा था जैसे वह कोई सपना देख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
weird news - फोटो : iStock
सबकुछ भूल गया 

एक शख्स ने बताया कि वह फरवरी 2014 में एक मीटिंग के समय गिर गया था और पांच मिनट के लिए उसकी हार्ट रेट और पल्स ने काम करना बंद कर दिया। उसने बताया कि उसको एक घंटे पहले और दो दिन बाद की घटनाएं याद थीं। उसने बताया कि गिरने के दो दिनों के बीच का वह सबकुछ भूल गया था। यानी मेडिकली तौर पर कोमा में चला गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें