सैन्य तानाशाही के वजह से उत्तर कोरिया से जुड़ी बहुत कम बातें ही दुनियाभर में पहुंचती हैं। इस मुल्क को दुनिया का सबसे कटा हुआ और चुप्पा देश माना जाता है। लेकिन ऐसे कई देश हैं, जो इन सब मामलों में बहुत आगे हैं। अगर बात रूस की ही करें, तो इस देश में तीन ऐसे खुफिया शहर थे, जो हाल ही में दुनिया के सामने आए हैं। कई दशक से इन शहरों को रूस के नक्शे से गायब रखा गया और इसके बारे में कोई पता नहीं लगा सका। इतना ही नहीं इन खुफिया शहरों के पोस्ट कोड भी हटा दिए गए थे।