भारत में राजाओं के ऐसे कई किले हैं, जो अपने किसी खास वजहों से काफी मशहूर हैं। एक ऐसा ही किला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में है, जो काफी रहस्यमय है। कहते हैं कि इस किले में किसी अज्ञात जगह पर अरबों का खजाना छुपा हुआ है, जिसे आज तक खोजा नहीं जा सका है। इस किले को सुजानपुर के किले के नाम से जाना जाता है। बता दें कि किले में छुपे खजाने की वजह से ही इसे हमीरपुर का 'खजांची किला' भी कहा जाता है। इस किले को कटोच वंश के राजा अभय चंद ने 262 साल पहले यानी साल 1758 में बनवाया था। उसके बाद यहां राजा संसार चंद ने राज किया।
कहते हैं कि इस किले में आज भी राजा संसार चंद का खजाना मौजूद है, लेकिन इस खजाने के रहस्य से ना तो आज तक पर्दा उठ पाया है और ना ही कोई खजाने तक पहुंच पाया है।