फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 TVS Apache RR 310 : दमदार फीचर्स के साथ आ रही है नई बाइक, इस दिन हो रही है लॉन्च

Fri, 20 Aug 2021 08:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
TVS Apache RR 310 - फोटो : For Reference Only
TVS Apache RR310 2021 Launch in India : TVS Motor (टीवीएस मोटर) अपनी नई अपडेटेड 2021 TVS Apache RR310 बाइक को इस महीने की 30 तारीख को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की अपनी इस फ्लैगशिप मोटरसाइकिल को इस साल की शुरुआत में लॉन्च करने की योजना थी। लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण इसकी लॉन्चिंग की योजनाओं में देरी हुई। 

कोरोना महामारी की स्थित अब सामान्य होने की स्थिति में है। लिहाजा कंपनी इस मोटरसाइकिल को लॉन्च करने वाली है। आकर्षक लुक और दमदार इंजन वाली इस मोटरसाइकिल को नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। जिससे बाइक चालक को बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

उम्मीद की जा रही है कि नई 2021 TVS Apache RR310 मोटरसाइकिल में कई नए अपडेट होंगे जिनमें बेहतर टायर, एक संशोधित इंजन और नए फीचर्स शामिल हैं। एक्सटीरियर में होने वाले बदलाव की बात की जाए, तो उम्मीद है कि नई अपाचे आरआर 310 में एक संशोधित हेडलैम्प डिजाइन होगा जिससे इसे एक नया रूप मिलने की संभावना है। इसके अलावा, 2021 TVS Apache RR310 को नई कलर स्कीम भी मिल सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 4
TVS Apache RR 310 BS6 - फोटो : TVS
सालाना अपडेट के साथ ही इस बाइक के इंजन में मामूली बदलाव भी देखने को मिल सकता है जिससे यह पहले से ज्यादा बेहतर हो जाएगा। बता दें कि बाइक को इस समय 310cc सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ पेश किया जाता है, जो बीएमडब्ल्यू के G 310 R के इंजन पर आधारित है। यह इंजन अधिकतम 34 hp का पावर जेनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। हालांकि बाइक के ओवरऑल पावर और टॉर्क आउटपुट में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
TVS Apache RR 310 BS6 - फोटो : TVS
इससे पहले, मोटरसाइकिल को 2020 में मिशेलिन रोड 5 टायर के साथ अपडेट किया गया था, जो पिछले मिशेलिन पायलट स्पोर्ट्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर आया था। 2021 के लिए, बाइक को TVS Protorq एक्सट्रीम रेडियल रबर के साथ देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
TVS Apache RR 310 - फोटो : For Reference Only
Apache RR310 मोटरसाइकिल पहले से ही सेगमेंट-फर्स्ट चार राइडिंग मोड्स - स्पोर्ट, अर्बन, ट्रैक और रेन के साथ आती है। इसके अलावा, इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं। इसलिए यह उम्मीद की जाती है कि ये सभी फीचर्स बाइक के नए अवतार में भी देखने को मिलेंगे। नई 2021 TVS Apache RR310 की एक्स-शोरूम कीमत 2.50 लाख रुपये से 2.60 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें