फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर एक लीटर में कितना माइलेज देता है हवाई जहाज

Mon, 01 Jul 2019 12:41 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : PTI
दुनिया में बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जिनके मन में तरह-तरह के सवाल उपजते हैं। आप से भी कई ऐसे लोग टकराएं होंगे जिन्होंने अजीब सा सवाल पूछकर आपको हैरत में डाल दिया होगा। बड़े तो बड़े छोटे बच्चे भी अजब-गजब सवाल पूछते रहते हैं जैसे कि सूर्य पूर्व से क्यों उगता है। या फिर हवाई जहाज एक लीटर में कितना माइलेज देता है। इस सवाल का जवाब आपके पास नहीं होगा। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि हवाई जहाज एक लीटर में कितना माइलेज देता है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हवाई जहाज प्रति सेकेंड में लगभग चार लीटर ईंधन खर्च करता है। अगर बात बोइंग 747 की करें तो यह एक मिनट की यात्रा के दौरान 240 लीटर ईंधन खर्च कर देता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
बोइंग के वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, बोइंग 747 विमान में 10 घंटे की उड़ान के दौरान 36,000 गैलन यानी 1,50,000 लीटर ईंधन का इस्तेमाल होता है। इस विमान में प्रति मील (12 लीटर प्रति किलोमीटर) लगभग पांच गैलन ईंधन जलता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
अगर बोइंग 747 एक किलोमीटर में 12 लीटर ईंधन खर्च करता है, तो इसका मतलब है कि यह विमान 500 यात्रियों को 12 लीटर ईंधन में लगभग एक किलोमीटर का सफर कराता है। इसके मुताबिक ये विमान एक किलोमीटर में प्रति व्यक्ति पर सिर्फ 0.024 लीटर ईंधन ही खर्च करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : डेमो
रिपोर्ट के मुताबिक, बोइंग 747 जैसा विमान एक लीटर में कितना चलता है तो इसका जवाब होगा 0.8 किलोमीटर, जो सुनने में बहुत कम लगता है। यह विमान 12 घंटों के सफर के दौरान 172,800 लीटर का ईंधन खर्च करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें