पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति को लेकर कई वैज्ञानिक उल्कापिंडों को बहुत अहम मानते हैं। लेकिन हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि आसमानी बिजली का गिरना भी उतना ही अहम था, जितना कि उल्कापिंडों का गिरना। भूगर्भशास्त्रियों के मुताबिक, उल्कापिंडों की तरह आसमानी बिजलियों ने भी पृथ्वी पर जीवन के अनुकूल हालात बनाने वाले प्रमुख घटकों के विकास में अहम भूमिका निभाई है।