दुनिया का सबसे उम्रदराज जानवर
- फोटो : Pixabey
ये कछुआ शाकाहारी है और इसे खाने में पत्ता गोभी, खीरा,गाजर, सेब, केला और मौसमी फलों को खाना पसंद है। इसे सर्दियों में धूप सेंकना और गर्मी में छांव में रहना पसंद है। हालांकि, बढ़ती उम्र का असर इसपर भी दिखाई देने लगा है। इसकी नजर कमजोर हो चुकी है और सूंघने की भी शक्ति कम हो गई है। जानकारों का कहना है कि जैसा अभी उसका स्वास्थ्य है। उससे ऐसा लगता है कि ये अभी और लंबा जीवन जीएगा।