फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को जवाब देना पति को पड़ गया भारी...पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 07 Sep 2020 11:15 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

अर्ज किया है..
ये औरतें बड़ी चालाक होती हैं...
अपनी प्रोफाइल पिक्चर में अकेली 
और 
पति की प्रोफाइल पिक्चर में साथ होती हैं...!!!
विज्ञापन

2 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
बीवी - हाय राम आपके सर से खून क्यों निकल रहा है...?
.
पति - मेरे दोस्त ने ईंट मार दी...
.
बीवी - आप भी मार देते... आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या...?
पति - था न, उसकी बीवी का हाथ...!!! 
.
फिर क्या? बीवी ने भी दो ईंट मार दी...अब बेचारा पति अस्पताल में है...!!!
विज्ञापन

3 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
संता को फांसी लगने वाली थी...
.
जेलर ने पूछा - कोई आखिरी ख्वाहिश...?
.
संता - मुझे फांसी देते वक्त मेरे पैर ऊपर और सिर नीचे रखना...!!!
विज्ञापन

4 of 4
Jokes - फोटो : Pexels.com
पत्नी ने सुबह-सुबह पति से कहा - 
मेरा आधा सर दुख रहा है...!!!
.
पति ने गलती से बोल दिया कि
जितना है उतना ही तो दुखेगा...!!!
.
तब से पति का पूरा शरीर दुख रहा है...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें