फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के बैग में मिली ये खतरनाक चीज, अब यहां गुजारनी पड़ेगी जिंदगी

Thu, 25 Apr 2019 04:16 PM IST
कशिश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
lizards - फोटो : social media
जापान में रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला को मेलबर्न इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। आप जानना चाहेंगे गिरफ्तारी के पीछे की वजह क्या है महिला अपने बैग में 19 छिपकली लेकर जा रही थी। एयरपोर्ट पर मौजूद बॉर्डर फोर्स के ऑफिसर्स ने उन्हें पकड़ा। महिला के अपने बैग में 17 shingleback lizard थीं और दो blue tongue lizards थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
lizards - फोटो : social media
ऑफिसर्स ने बताया कि छिपकलियों में काफी घास-फूस लगे थे। जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्हें जंगल से पकड़ा गया है। इससे साफ हो रहा था कि महिला छिपकली को स्मगलिंग के लिए लेकर जा रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
lizards - फोटो : social media
छिपकली को पकड़ने के बाद सबसे पहले सभी छिपकलियों को वेनटरी डॉक्टर के पास चेक करने के लिए ले जाया गया। सभी लीगल प्रोसेस को पूरा करने के बाद तय किया जाएगा कि इन्हें स्कूल में छोड़ा जाय या फिर इन्हें किसी नॉन प्रॉफिट संस्था को दे दिया जाए। 

4 of 5
lizard in airport - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया में हर साल कई लोग स्मागलिंग करने के दौरान गिरफ्तार किए जाते हैं। वहां कि सरकार ने स्मगलिंग को लेकर सख्त नियम बना रखें हैं। खबर है कि महिला को इस काम के लिए या तो दस साल की सजा सुनाई जाएगी या फिर उन्हें जुर्माना 210,000 डॉलर देना होंगा। अगर भारतीय करेंसी के हिसाब से देखा जाए तो यह पैसा 1करोड़ 46 लाख रुपये होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lizard in airport - फोटो : social media
इससे पहले सिडनी में एक शख्स को छिपकली लेकर जाते हुए पकड़ा गया था। आपके जानकारी के लिए बता दें यह छिपकली की प्रजाती बहुत कम  मिलती हैं। इनका इस्तेमाल दावा बनाने के लिए किया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें