फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार चुनावी अखाड़े में उतरीं ये महिला प्रत्याशी, एक तो रह चुकी हैं मशहूर टीवी एंकर

Thu, 25 Apr 2019 03:49 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
लोकसभा चुनाव में महिला उम्मीदवार - फोटो : Social Media
लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियां पूरे दमखम से अपने-अपने प्रत्याशियों का प्रचार कर रही है। लेकिन, इन सबके बीच इन महिला प्रत्याशियों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। चुनाव मैदान में पहली बार उतरीं ये महिला प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई दे रही हैं। जानिए इनके बारे में:
विज्ञापन

2 of 8
नुसरत जहां - फोटो : Social Media

नुसरत जहां-

तृणमूल कांग्रेस ने बांग्लादेश की सीमा से सटे बशीरहाट सीट से टॉलीवुड स्टार नुसरत जहां को मैदान में उतार दिया है। पार्क स्ट्रीट रेप केस में विवादों में रहने वाली बंगाली फिल्म स्टार नुसरत जहां के जरिए तृणमूल युवाओं और अल्पसंख्यकों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है। मॉडल रह चुकी नुसरत जहां ने 2011 में अपने करियर की शुरुआत जीत फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने बोलो दुर्गा माई की, हर हर ब्योमकेश, जमाई 420 जैसी फिल्में कीं। 
 
विज्ञापन

3 of 8
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : PTI

उर्मिला मातोंडकर-

90 के दशक में बॉलीवुड में छाने वालीं उर्मिला मातोंडकर भी इस बार अपना सियासी डेब्यू कर रही हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से मैदान में हैं। उर्मिला ने मराठी फिल्म 'जाकोल 1988' से सात साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 

 

4 of 8
सुप्रिया सिंह श्रीनेत - फोटो : अमर उजाला

सुप्रिया श्रीनेत-

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस ने मशहूर टीवी पत्रकार सुप्रिया श्रीनेत को उम्मीदवार बनाया है। सुप्रिया श्रीनेत विभिन्न चैनलों में 10 साल से ज्याद वक्त तक काम कर चुकी हैं। सुप्रिया महाराजगंज के कद्दावर नेता एंव पूर्व सांसद हर्षवर्धन की बेटी हैं।

 
विज्ञापन

5 of 8
तनुश्री त्रिपाठी - फोटो : social media

तनुश्री त्रिपाठी-

तनुश्री त्रिपाठी जेल में बंद पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बेटी और अमनमणि त्रिपाठी की बहन हैं। तनुश्री को शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी लोहिया ने महाराजगंज से टिकट दिया है।

 
विज्ञापन

6 of 8
महुआ मोइत्रा - फोटो : Social Media

महुआ मोइत्रा-

पूर्व इन्वेस्टमेंट बैंकर और वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस विधायक महुआ मोइत्रा लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। लंदन में अच्छी ख़ासी सैलेरी वाली नौकरी छोड़ने के बाद वो 2009 में भारत लौटीं और भारतीय राजनीति में भाग्य आजमाने का फैसला किया। साल 2016 के विधानसभा चुनावों में करीमपुर सीट से जीत भी दर्ज की। इस सीट पर 1972 से लेफ्ट पार्टियों का क़ब्ज़ा रहा था।

विज्ञापन

7 of 8
मिमी चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

मिमी चक्रवर्ती-

बांग्ला सिनेमा और टेलीविजन की प्रसिद्ध एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल के जाधवपुर से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। इनका जन्म जलपाइगुड़ी में हुआ था। इन्होंने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी। 
 
विज्ञापन

8 of 8
krishna poonia

कृष्णा पुनिया-

भारत की प्रसिद्ध डिस्कस थ्रोअर कृष्णा पुनिया ने 2010 राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इन्हें साल 2011 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। कृष्णा पुनिया हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। इनकी शादी साल 2000 में राजस्थान के चुरू के रहने वाले वीरेंद्र सिंह पुनिया से हुई। वर्तमान में कृष्णा पूनिया सादुलपुर(चूरू) से विधायक हैं। कृष्णा पुनिया जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से भाजपा के राज्यवर्धन सिंह राठौर के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें