फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japanese Baba Vanga: जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, तीन महीने बाद आने वाली है भयानक तबाही

Fri, 04 Apr 2025 02:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जापान की भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी को लोग अब जापानी बाबा वेंगा कहने लगे हैं, क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। उन्होंने 1995 में कोबे के भूकंप और 2011 की जापान सुनामी की सटीक भविष्यवाणी की थी। अब रियो तात्सुकी ने एक और विनाशकारी प्राकृतिक आपदा की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
1 of 7
जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, तीन महीने बाद आने वाली है भयानक तबाही - फोटो : Freepik
Japanese Baba Vanga: साल 2025 को लेकर बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस समेत कई भविष्यवक्ताओं ने डरावनी भविष्यवाणियां की हैं। बाबा वेंगा की भूकंप आने वाली भविष्यवाणी सच भी हो गई, क्योंकि हाल ही में म्यांमार में तेज भूकंम आया था, जिसमें तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अब सवाल है कि क्या है जुलाई 2025 में दुनिया में एक और बड़ी तबाही आने वाली है। क्या समुद्र की लहरें सबकुछ बहा ले जाएंगी? जापान की मशहूर भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी की नई भविष्यवाणी है, जिसने पूरी दुनिया को डरा दिया है। 

वर्तमान समय में जापान की भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी को लोग अब जापानी बाबा वेंगा कहने लगे हैं, क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। उन्होंने 1995 में कोबे के भूकंप और 2011 की जापान सुनामी की सटीक भविष्यवाणी की थी। अब रियो तात्सुकी ने एक और विनाशकारी प्राकृतिक आपदा की चेतावनी दी है। यह आपदा  2011 की तबाही से भी अधिक खतरनाक हो सकती है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, तीन महीने बाद आने वाली है भयानक तबाही - फोटो : Freepik
कौन हैं रियो तात्सुकी? 

रियो तात्सुकी 1980 के दशक में एक मांगा आर्टिस्ट थीं। इस दौरान उन्होंने सपनों में भविष्य देखना शुरू कर दिया। वह जो कुछ सपनों में देखतीं उसे डायरी में नोट करती रहतीं। जब उनकी भविष्यवाणियां सच साबित हुईं, तो उन्हें जापान की सबसे रहस्यमयी भविष्यवक्ता माना जाने लगा। 
 
विज्ञापन

3 of 7
जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, तीन महीने बाद आने वाली है भयानक तबाही - फोटो : Freepik
कौन-कौन सी भविष्यवाणियां हुईं सच

कोबे भूकंप

उन्होंने सालों पहले जापान में एक तबाही मचाने वाले भूकंप की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई। 17 जनवरी, 1995 को जापान के कोबे और उसके आस-पास के क्षेत्रों में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप की वजह से 6000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 30,000 से ज्यादा लोग घायल हुए।

 

4 of 7
जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, तीन महीने बाद आने वाली है भयानक तबाही - फोटो : Freepik
2011 की सुनामी

उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि जापान में मार्च 2011 में समुद्र की लहरें शहरों को निगल जाएंगी। यह भविष्यवाणी भी पूरी तरह सच साबित हुई। 11 मार्च 2011 को जापान के उत्तर-पूर्वी इलाके में टोहोकू के पास समुद्र में 9.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद आई सुनामी ने भारी तबाही मचाई थी। 

Antarctica Video: अंतरिक्ष यात्री ने शेयर किया दक्षिणी ध्रुव का अद्भुत वीडियो, देखकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन

5 of 7
जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, तीन महीने बाद आने वाली है भयानक तबाही - फोटो : Freepik
फ्रेडी मर्करी की मौत

रियो तात्सुकी ने 1991 में सपना देखा था कि एक मशहूर संगीतकार की मौत होने वाली है। इसके बाद कुछ महीने बीतने पर महान गायक फ्रेडी मर्करी का निधन हो गया।

Baba Vanga: बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हुई सच, क्या दुनिया में मचेगी तबाही? जानिए डरावनी भविष्यवाणियां
विज्ञापन

6 of 7
जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, तीन महीने बाद आने वाली है भयानक तबाही - फोटो : Freepik
2025 के लिए कौन सी डरावनी भविष्यवाणी की है? 

रियो ने कहा है कि जुलाई 2025 में जापान और एशिया के कई इलाके एक विनाशकारी सुनामी की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने सपने में देखा कि प्रशांत महासागर में पानी उबल रहा है और बड़े-बड़े बुलबुले उठ रहे हैं। वह मानती है कि यह पानी के अंदर किसी ज्वालामुखी विस्फोट या समुद्र तल में बड़े बदलाव का संकेत हो सकता है। उनका कहना है कि यह सुनामी  2011 की तबाही से अधिक खतरनाक हो सकती है। सबसे हैरानी बात यह है कि इस घटना से प्रशांत महासागर के द्वीपों की भौगोलिक संरचना तक में बदलाव हो सकता है।

Trending News: यहां जंगल में जिंदा रहना सीख रहे हैं लोग, राशन की दुकानों पर मची है लूट, जानिए आखिर क्या है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, तीन महीने बाद आने वाली है भयानक तबाही - फोटो : Freepik
क्या कहते हैं वैज्ञानिकों की राय क्या है?

वैज्ञानिकों की तरफ से अभी तक इस भविष्यवाणी की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन जापान 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है, जिसे भूकंप और सुनामी जैसी आपदाओं के लिए जाना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ननकाई ट्रफ (जापान के दक्षिणी तट पर स्थित एक क्षेत्र) में एक मेगाथ्रस्ट भूकंप आने की आशंका है, जिससे वाकई में एक विशाल सुनामी का जन्म हो सकता है। अब तो आने वाला समय ही बताएगा कि रियो की यह भविष्यवाणी कितनी सच साबित होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें