Jalebi History: हरियाणा की राजनीति में जलेबी छाई हुई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान गोहाना की मशहूर जलेबी खाई और मंच से जलेबी की फैक्ट्रियां लगाने, रोजगार दिलाने और निर्यात बढ़ाने का वादा किया। इस स्वादिष्ट मिठाई का भारत में सभी स्थानों पर एक अलग ही महत्व है, लेकिन आखिरकार जलेबी भारत में कैसे आई? इसका इतिहास बहुत पुराना और दिलचस्प है।
भारत में जलेबी काफी लोकप्रिय मिठाई है। देश में बड़े पैमाने पर लोग इसको चाव के साथ खाते हैं। कई जगहों पर मेहमान नवाजी करने के लिए लोगों को जलेबी खिलाई जाती है। इस मिठाई को बनाने के लिए मैदा, घी, दही और चीनी का इस्तेमाल होता है। स्वाद में लाजवाब होने से जलेबी को भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ईरान आदि कई देशों में खाया जाता है। हालांकि, विभिन्न जगहों पर इसको बनाने की विधि भी अलग-अलग है।