आमतौर पर जहां लोगों को 100-200 रुपये की चॉकलेट ही महंगी लगती है, वहीं अगर आपसे कहा जाए कि दुनिया में एक चॉकलेट ऐसी भी है, जिसकी कीमत लाखों में है, तो जाहिर है आपको हैरानी तो होगी ही। लेकिन यह बिल्कुल सच है। भारत की मशहूर कंपनी आईटीसी ने दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट बनाई है।