फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Iran War: क्या मचेगी भयानक तबाही? बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी हो गई सच, इस दावे से डर रही दुनिया

Mon, 02 Mar 2026 01:27 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Israel-Iran War:  अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हमले के बाद दावा किया जा रहा है कि बाबा वेंगा की साल 2026 के लिए की गई भविष्यवाणी सच साबित हो गई है। बाबा वेंगा ने 2026 में एक विनाशकारी युद्ध छिड़ने की बात कही थी। 
विज्ञापन
1 of 5
क्या मचेगी भयानक तबाही? बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी हो गई सच - फोटो : अमर उजाला
Israel-Iran War: अमेरिका और इस्राइल ने एक साथ ईरान पर धावा बोल दिया है। दोनों देशों ने ईरान में 30 जगहों पर भयानक हमला किया है। इस्राइल की तरफ से ईरान के राष्ट्रपति भवन, ईरान की खुफिया एजेंसी समेत ईरानी सरकार के कई अहम भवनों को हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को तेहरान से बाहर किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। युद्धपोत अब्राहम लिंकन से अमेरिकी नौसेना और वायुसेना ने ईरान आक्रमण किया है। अब इन हमलों के बीच दावा किया जा रहा है कि साल 2026 के लिए की गई बाबा वेंगा की एक डरावनी भविष्यवाणी सच हो गई है। 

क्या शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध? 
  • बुल्गारिया की नेत्रहीन बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में दावा किया था कि साल 2026 में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है।
 
  • उन्होंने बताया था कि 2026 युद्ध और विनाश का साल होगा। बाबा वेंगा ने कहा था कि दुनिया के पूर्वी क्षेत्र में एक बड़ा युद्ध छिड़ेगा, जो विनाशकारी साबित होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
क्या मचेगी भयानक तबाही? बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी हो गई सच - फोटो : Freepik
क्या पूरी दुनिया में फैल जाएगा युद्ध? 
 
  • उनका कहना था कि यह लड़ाई पूरी दुनिया में धीरे-धीरे फैल जाएगी। ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले के बाद कहा जा रहा है कि बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सच हो गई है। इन देशों के बीच युद्ध छिड़ने के बाद दुनियाभर पर लोग भयभीत हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
क्या मचेगी भयानक तबाही? बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी हो गई सच - फोटो : Freepik
कौन सी भविष्यवाणी हुई सच? 
 
  • बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि मार्च-अप्रैल 2026 में एक भयनाक युद्ध शुरू हो सकता है। इस युद्ध के बाद लोगों को बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी डराने लगी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि युद्ध में रूस और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश एक दूसरे के सामने आ सकते हैं। 

4 of 5
क्या मचेगी भयानक तबाही? बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी हो गई सच - फोटो : Freepik
कौन-कौन से देश होंगे प्रभावित? 
  • बाबा वेंगा का दावा था कि युद्ध का दुनिया के पश्चिमी इलाके पर सबसे ज्यादा प्रभाव होगा और यूरोप को सबसे बड़ा खामियाजा भुगतना होगा।
 
  • उन्होंने दावा किया था कि तबाही मचने के बाद यूरोप की भूमि की बंजर हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने को रूस एक बड़ी वैश्विक शक्ति के तौर उभरने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या मचेगी भयानक तबाही? बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी हो गई सच - फोटो : Freepik
क्या बाबा वेंगा पहले भी भविष्यवाणियां हुई हैं सच?
 
  • दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं की चर्चा होती है, तो बाबा वेगा का नाम भी उनमें आता है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की वजह से ही उन्हें बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है।
 
  • बुल्गारिया की नेत्रहीन बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के बंटने, अमेरिका में अलकायदा के हमले समेत कई ऐसी भविष्यवाणियां की थीं। उनकी यह भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। 

डिस्क्लेमर: सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर यह खबर बनाई गई है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किए गए इस दावे की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें