सैमसन को बधाई देते हेटमायर
- फोटो : IANS
रोहित-कोहली से मिली सीख
सैमसन ने खास तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों से मिली सीख का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मैंने करीब 50-60 मैच खेले होंगे, लेकिन 100 से ज्यादा मैच देखे हैं। मैंने देखा कि रोहित शर्मा-विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ी कैसे दबाव में शांत रहते हैं और टीम को जीत दिलाते हैं। वही अनुभव आज मेरे काम आया।'
अपनी पारी के बारे में सैमसन ने कहा, 'पिछले मैच में हम पहले बल्लेबाजी कर रहे थे, तो मेरा इरादा था कि पहली गेंद से बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करूं। लेकिन आज हालात अलग थे। जैसे ही मैं थोड़ा आक्रामक होना चाहता था, विकेट गिरने लगे। तब मैंने सोचा कि साझेदारी बनानी है, अपनी प्रक्रिया पर ध्यान देना है और एक-एक गेंद खेलनी है।' अंत में सैमसन ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि आज कुछ इतना खास हो जाएगा। मैं बस अपनी भूमिका निभा रहा था। आज का दिन मेरे जीवन के सबसे महान दिनों में से एक है। मैं बहुत खुश हूं और बहुत आभारी हूं।'
ये भी पढ़ें: खिताब से दो कदम दूर भारत: लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा सामना, कैसा है वानखेड़े पर रिकॉर्ड?