21 जून को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान जगह-जगह योग का कैंप लगाकर लोग योगा डे मना रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों ने खासे उत्साह के साथ भाग लेकर योगाभ्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रांची के प्रभात तारा मैदान में 40 हजार लोगों के साथ योग के कई सारे आसन किया। लेकिन योग दिवस के मौके पर सबसे दिलचस्प तस्वीर आर्मी डॉग यूनिट से आई।