Haircut in Space: अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आम लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। अंतरिक्ष यात्री क्या खाते हैं? कैसे नहाते हैं? जैसे कई सवाल लोगों के मन में खड़े होते हैं। अब इस बीच एक अंतरिक्ष यात्री ने यह बताया है कि स्पेस में किस तरह बाल काटे जाते हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अलनेयादी करीब चार महीने से अंतरिक्ष में हैं। जब वह इंटरेनेशनल स्पेस स्टेशन से यूएई के लोगों से बातचीत कर रहे थे, तो उनसे कई सवाल पूछे गए। अंतरिक्ष में रहने के अनुभव के बारे में भी सवाल किया गया।
अंतरिक्ष में रहना पृथ्वी पर रहने से बिल्कुल अलग होता है। उन्होंने अंतरिक्ष में कैसे रह रहे हैं, इसका अनुभव लोगों के साथ साझा किया है। उन्होंने इससे जुड़ा हुआ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बालों और दाढ़ी को काटने की जानकारी दी है।