फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Facts: ट्रेन के कोच क्यों होते हैं लाल, हरे और नीले? वजह जानकर होगी हैरानी

Fri, 08 May 2026 03:48 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Railway Facts: क्या आपने कभी गौर किया है कि अलग-अलग ट्रेनों के डिब्बों के रंग अलग-अलग होते हैं, लाल, हरा और नीला। ये सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि यात्रियों को एक नजर में जानकारी देने का तरीका है। आइए इसके बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
रेल के डिब्बों का रंग अलग-अलग क्यों? - फोटो : AI
Indian Railway Facts: पटरी पर दौड़ती ट्रेनों की दुनिया सिर्फ रफ्तार और मंजिल की कहानी नहीं होती, बल्कि रंगों की एक ऐसी भाषा भी होती है, जो बिना कुछ कहे बहुत कुछ समझा देती है। अगर आपने कभी गौर किया हो, तो अलग-अलग ट्रेनों के डिब्बों के रंग अलग-अलग होते हैं, लाल, हरा और नीला। ये सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि यात्रियों को एक नजर में जानकारी देने का तरीका है।

भारतीय रेलवे लगातार अपने सिस्टम को आधुनिक बनाने में जुटा है। चाहे ट्रेनों का विद्युतीकरण हो, नई तकनीकों का इस्तेमाल या फिर वंदे भारत और अमृत भारत जैसी नई ट्रेनों की शुरुआत हर कदम यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में है। इसके साथ ही पुराने कोचों को भी नए रूप में ढालने का काम तेजी से चल रहा है, ताकि सफर पहले से ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित हो सके। अब सवाल ये उठता है कि आखिर कोच के रंगों का क्या मतलब है?
विज्ञापन

2 of 5
लाल रंग के कोच का मतलब - फोटो : Adobe stock
लाल रंग के कोच का मतलब
ट्रेन के लाल या गहरे मैरून रंग के डिब्बे आमतौर पर एसी श्रेणी को दर्शाते हैं, जैसे एसी चेयर कार या एसी स्लीपर। यह रंग यात्रियों को तुरंत संकेत देता है कि ये कोच प्रीमियम सुविधा वाले हैं। बेहतर सीटिंग, साफ-सुथरा इंटीरियर और ज्यादा आराम, लाल रंग इन सबका प्रतीक बन चुका है।
 
विज्ञापन

3 of 5
हरे रंग के कोच क्यों खास हैं - फोटो : AI Generated
हरे रंग के कोच क्यों खास हैं
हरे रंग के डिब्बे अक्सर गरीब रथ जैसी ट्रेनों में देखने को मिलते हैं। ये ट्रेनें किफायती दाम में एसी यात्रा का विकल्प देती हैं। हरा रंग यहां सादगी और पहुंच का प्रतीक है, जो बताता है कि कम खर्च में भी आरामदायक सफर मुमकिन है। साथ ही, ये रंग इन्हें बाकी ट्रेनों से अलग पहचान भी देता है।

4 of 5
नीले रंग के कोच की पहचान - फोटो : Adobe Stock
नीले रंग के कोच की पहचान
नीले रंग के डिब्बे भारतीय रेलवे में सबसे ज्यादा आम हैं। इनका इस्तेमाल मुख्य रूप से स्लीपर और जनरल कोच के लिए होता है। यह रंग बिना एसी वाली यात्रा को दर्शाता है और आम यात्रियों के लिए किफायती सफर का संकेत देता है। समय के साथ नीला रंग रेलवे की पहचान बन गया है, जिसे देखकर ही लोग समझ जाते हैं कि ये नियमित सेवा वाली ट्रेन है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock
दरअसल ये रंग सिर्फ देखने के लिए नहीं हैं, बल्कि यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए एक स्मार्ट सिस्टम का हिस्सा हैं। भीड़भाड़ वाले प्लेटफॉर्म पर एक नजर में सही कोच पहचानना आसान हो जाए बस यही इन रंगों का असली मकसद है।

National Food: भारत का राष्ट्रीय व्यंजन क्या है? जानिए इस डिश का नाम और खास इतिहास
Blue Moon: साल 2026 का खास खगोलीय नजारा, जानें कब दिखेगा ब्लू मून और क्या है इसका सच?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें