फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: कहानी भारत के एक रहस्यमय कुंड की, जहां ताली बजाने पर ऊपर आने लगता है पानी

Tue, 20 Jul 2021 05:36 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दलाही कुंड, बोकारो - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में आज भी ऐसी कई चीजें रहस्य बनी हुई हैं, जिनका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। ऐसा नहीं है कि वैज्ञानिक इसके बारे में पता नहीं लगाते हैं, लेकिन उन्हें सही तरह से सफलता नहीं मिलती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भारत के एक ऐसे रहस्यमय कुंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप जानकर हैरत में पड़ सकते हैं।


 
दरअसल, हम जिस रहस्यमय कुंड के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम है दलाही कुंड। ये कुंड झारखंड के बोकारो जिले में स्थित है। कहा जाता है कि अगर आप इस कुंड के सामने ताली बजाएंगे तो पानी अपने आप ऊपर उठने लगता है। पानी उठने की प्रक्रिया को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे किसी बर्तन में पानी उबल रहा है। कुंड से जुड़े इस रहस्य का पता आज तक भू-वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दलाही कुंड, बोकारो - फोटो : Social media
ताली बजाने से पानी उठने की प्रक्रिया के कारण दलाही कुंड काफी मशहूर है। यह कुंड कंक्रीट की दीवारों से घिरा हुआ है। इतना ही नहीं कुंड में से गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म पानी निकलता है। यह भी एक रहस्य विषय है।
विज्ञापन

3 of 5
दलाही कुंड, बोकारो - फोटो : सोशल मीडिया
दलाही कुंड को लेकर लोगों के बीच ये भी मान्यता है कि इस कुंड के पानी में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर इस कुंड के पानी से नहाने पर चर्म रोग दूर होते हैं तो इसका मतलब ये है कि इसमें गंधक और हीलियम गैस मिला हुआ है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels
दलाही कुंड के पास ही दलाही गोसाईं नामक देवता का स्थान है, जहां हर रविवार को लोग पूजा करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर दलाही कुंड के पास मेला भी लगता है। इस रहस्यमय कुंड में स्नान करने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें