Movie or Film Difference in Hindi: भारत में सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक जुनून है, हर शुक्रवार जैसे एक नया त्योहार लेकर आता है। थिएटरों के बाहर लगती कतारें, सोशल मीडिया पर रिव्यू की बाढ़ और ओटीटी की नई दुनिया में सामने आ रही नई कहानियां, सब कुछ यही बताता है कि फिल्मों का जादू यहां सिर चढ़कर बोलता है। आमतौर पर हम जिन्हें हम फिल्म या मूवी कुछ भी कह देते हैं, असल में इन दोनों में काफी अंतर होता है। कई लोग ऐसा सोचते हैं कि इन दोनों शब्दों का मतलब एक ही है, लेकिन ऐसा नहीं है। आइए समझते हैं इनके बीच असल में कितना गहरा फर्क छिपा है?
दरअसल, आसान शब्दों में कहें तो मूवी और फिल्म एक ही सिक्के के दो अलग पहलू हैं, एक जहां मनोरंजन का चमकदार चेहरा है, वहीं दूसरा गहराई और कला का आईना।